नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भारतीय दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर यह फिल्म भारत में दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने की तैयारी में है।

फिल्म के पहले दिन की कमाई को लेकर भी बड़े अनुमान लगाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘रामायण’, दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 160 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है।

वैसे दिवाली से ठीक पहले का समय फिल्मों की रिलीज के लिए फायदेमंद नहीं माना जाता है। इस दौरान कई बड़ी फिल्मों को भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल पाई है। लेकिन ‘रामायण’ के लिए जिस तरह की एडवांस बुकिंग हो रही है, उसे देखकर लग रहा है कि यह फिल्म इस ट्रेंड को बदल सकती है।

रामायण की एडवांस बुकिंग

गुरुवार यानी 5 नवंबर को दुनियाभर में ‘रामायण’ रिलीज होगी। इसकी एडवांस बुकिंग 96.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसमें ब्लॉक बुकिंग के आंकड़े भी शामिल हैं। अगर ब्लॉक बुकिंग को हटा दिया जाए, तो यह आंकड़ा 77.44 करोड़ रुपये रह जाता है।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के अब तक 83,172 शोज के लिए कुल 25.73 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म के ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर के लिए 23,699 शोज में 10.14 लाख टिकट बिके हैं। इससे 39.40 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। वहीं ब्लॉक बुकिंग हटाने के बाद यह आंकड़ा 33.36 करोड़ रुपये है।

एडवांस बुकिंग में ओपनिंग डे सबसे आगे है। इसके बाद शनिवार, 7 नवंबर का नंबर आता है। इस दिन के लिए 17,773 शोज में 4.98 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे 19.69 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ब्लॉक बुकिंग हटाने पर यह रकम 15.56 करोड़ रुपये है।

शुक्रवार यानी 6 नवंबर के लिए 18,496 शोज में 4.89 लाख टिकट बिके हैं। इससे 18.63 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है। ब्लॉक बुकिंग के बिना यह आंकड़ा 14.60 करोड़ रुपये है।

रविवार, 8 नवंबर को दिवाली होने की वजह से एडवांस बुकिंग के मामले में यह दिन ओपनिंग वीकेंड में सबसे पीछे है। इस दिन 15,174 शोज के लिए 3.81 लाख टिकट बिके हैं और 13.23 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। ब्लॉक बुकिंग हटाने पर यह रकम 9.75 करोड़ रुपये है।

फिल्म ‘रामायण’ के लिए सोमवार का टेस्ट भी अहम रहने वाला है। इसके लिए भी अभी से 7,489 शोज में 1.91 लाख टिकट बिक चुके हैं। इससे 5.79 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है, जबकि ब्लॉक बुकिंग के बिना यह आंकड़ा 4.17 करोड़ रुपये है।

और पढ़ें: 40 साल पहले बिना VFX के बनी थी रामायण, पालक पीसकर बनी संजीवनी बूटी, कैसे उड़ा था पुष्पक विमान?

हिंदी वर्जन की सबसे ज्यादा डिमांड

एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है। कुल एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन की हिस्सेदारी करीब 82 फीसदी है, जिससे 79 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

इसके बाद डब वर्जन की बात करें तो तेलुगु और कन्नड़ दोनों भाषाओं में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

हिंदी वर्जन: 79 करोड़ रुपये (82%)
तेलुगु वर्जन: 8.10 करोड़ रुपये (8%)
कन्नड़ वर्जन: 7.29 करोड़ रुपये (8%)
तमिल वर्जन: 1.87 करोड़ रुपये (2%)
मलयालम वर्जन: 49.29 लाख रुपये (1%)

PVR INOX में बना एडवांस बुकिंग का नया रिकॉर्ड

‘रामायण’ ने अकेले PVR INOX की नेशनल चेन में ही 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है। इसके साथ ही यह दिवाली से पहले सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म बन गई है।

PVR INOX के एग्जीक्यूटिव कमल जियानचंदानी के मुताबिक, फिल्म ने PVR INOX के तीन दशक से ज्यादा के इतिहास में एडवांस बुकिंग के मामले में दिवाली से जुड़े पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

इससे साफ है कि ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में मल्टीप्लेक्स का बड़ा योगदान है। सिंगल स्क्रीन थिएटर्स के मुकाबले मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की दिलचस्पी ज्यादा नजर आ रही है।

दिलचस्प बात यह है कि IMAX 3D, 4DX और DOLBY CINEMA जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इन फॉर्मेट्स में कुल एडवांस बुकिंग का 19 फीसदी से ज्यादा हिस्सा आया है, जबकि इनके शोज की संख्या कुल शोज का महज 2 फीसदी है।

इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शक फिल्म देखने के लिए महंगे टिकट खरीदने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। मुंबई के लोअर परेल स्थित PVR ICON: Phoenix Palladium में शुरुआती चार दिनों के दौरान IMAX 3D के शाम और रात के शोज के टिकट 3,000 रुपये से भी ज्यादा कीमत पर बिक रहे हैं।

और पढ़ें: ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर, किसने लूटी महफिल और कौन रहा गायब?

दुनियाभर में 140 करोड़ की एडवांस बुकिंग

भारत के साथ-साथ विदेशों में भी ‘रामायण’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। दुनियाभर में फिल्म की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं ओवरसीज मार्केट में अब तक 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

इस तरह फिल्म की कुल ग्लोबल एडवांस बुकिंग करीब 140 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। नॉर्थ अमेरिका में फिल्म को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। यहां अब तक 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 28.42 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इसमें 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रीव्यू के आंकड़े भी शामिल हैं।

अमेरिका में फिल्म ने अपने ओपनिंग वीकेंड के लिए 51 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं। इसके साथ ही इसने कई बड़ी भारतीय फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।

इनमें रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ (24 हजार टिकट), शाहरुख खान की ‘जवान’ (28 हजार टिकट), अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ (35 हजार टिकट), जूनियर एनटीआर और राम चरण की RRR (35 हजार टिकट), प्रभास की ‘बाहुबली 2’ (39 हजार टिकट) और ‘कल्कि 2898 एडी’ (40 हजार टिकट) शामिल हैं।

अब अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड की टिकट बिक्री के मामले में ‘रामायण’ से आगे सिर्फ रणवीर सिंह की ‘धुरंदार 2’ है। इस फिल्म ने इसी साल अपने ओपनिंग वीकेंड में 52 हजार से ज्यादा टिकट बेचे थे।

जिस रफ्तार से ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग हो रही है, उसके आधार पर अमेरिका में फिल्म के 13 से 14 मिलियन डॉलर यानी करीब 123 से 133 करोड़ रुपये की ओपनिंग करने का अनुमान है। अगर ऐसा होता है, तो यह फिल्म ‘धुरंधर 2’ के 14 मिलियन डॉलर के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को भी चुनौती दे सकती है।

पहले दिन दुनियाभर में कमा सकती है 160 करोड़

बॉक्स ऑफिस के मौजूदा अनुमानों के मुताबिक, ‘रामायण’ 5 नवंबर को दुनियाभर में करीब 160 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है।

अगर फिल्म ऐसा करने में कामयाब रहती है, तो यह शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के 120 करोड़ रुपये के ग्लोबल ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ देगी।

हालांकि, इसके बावजूद फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ से आगे नहीं निकल पाएगी। इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन करीब 200 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी।

मुंबई में हुआ रामायण का ग्रैंड प्रीमियर

पिछले हफ्ते कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स स्थित अकैडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स (Academy Museum of Motion Pictures) में फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर हुआ था। इसके बाद मंगलवार, 3 नवंबर को मुंबई में फिल्म की ग्रैंड इंडिया प्रीमियर स्क्रीनिंग रखी गई।

इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और टीम मौजूद रही। रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट, उनकी मां नीतू कपूर और प्रोड्यूसर दिनेश विजान समेत कई जानी-मानी हस्तियां भी इस खास शाम का हिस्सा बनीं।

विदेशी मीडिया में फिल्म को लेकर अब तक मिले-जुले रिएक्शन मिले थे। मुंबई प्रीमियर के बाद कई भारतीय सितारों ने सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। अब देखना होगा कि ये फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।

‘रामायण’ की पूरी कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें…