‘रामायण’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ट्रेलर 2 मिनट 36 सेकेंड का है, इसमें मुकाबले VFX और किरदारों के कॉस्टयूम में सुधार किया गया है। ट्रेलर में भगवान राम (रणबीर कपूर) और रावण (यश) के बीच धर्म-अधर्म का युद्ध दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार आवाज के साथ होती है, जहां इतिहास शुरू होने से पहले की दुनिया का जिक्र किया गया है और फिर इसमें दिखाया गया है कि कैसे अंधेरे की गहराइयों से रावण का उदय होता है।
असल में लोगों की भावनाएं इस फिल्म से जुड़ी हुई हैं, कुछ सिने प्रेमी रामायण के इंटरनेशनल ट्रेलर को लेकर इतने उत्सुक थे कि वे यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग पर नजरें बनाए हुए थे। बता दें कि आज यानी 15 अक्टूबर गुरुवार की शाम को बेंगलुरु में नितेश तिवारी फिल्म ‘रामायण’ का इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया।
जटायु और दानवी सेना के युद्ध दृश्य
ट्रेलर में सिर्फ प्रभु राम औऱ रावण ही नहीं बल्कि रामायण के कई महत्वपूर्ण प्रसंगों की झलकियां भी दर्शाई गईं हैं, साई पल्लवी माता सीता के किरदार में दीया प्रज्वलित करते हुआ और प्रार्थना में मग्न दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही प्रभु राम को शिव धनुष उठाते हुए, भव्य महल, राक्षसी सेना और आकाश में भ्रमण करते हुए जटायु के युद्ध के वीएफएक्स दर्शाया गया है। ट्रेलर के आखिर में रावण के दृश्यों के साथ होता है जिसमें उसकी शक्ति का प्रदर्शन है वह वार के बाद भालों को अपने हाथों से खींचकर फेक रहा है।
मेकर्स ने इंटरनेशनल ट्रेलर लॉन्च करने के लिए एक बड़ा इवेंट रखा था। इस इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, ए.आर. रहमान और डायरेक्टर नितेश तिवारी शामिल हुए। यह इवेंट प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स ने रखा था। भारत के बाहर इस फिल्म को सोनी पिक्चर्स रिलीज करेगा, इसलिए अब इस महाकाव्य (एपिक) फिल्म के लिए इसका ग्लोबल प्रमोशन शुरू किया जा रहा है।
फिल्म में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में हैं। म्यूजिक ए.आर. रहमान और हंस जिमर ने दिया है। इसके साथ ही दर्शकों को बता दें कि ‘रामायण’ दो पार्ट में आएगी। पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 को रिलीज होगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में और IMAX में रिलीज होगी।
नमित मल्होत्रा ने किया भावुक पोस्ट

