ओटीटी लवर्स थ्रिलर फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। घर बैठकर मनोरंजन करने के शौकीनों की पहली पसंद अलग-अलग प्लेटफॉर्म बन चुके हैं, जहां पर एक से बढ़कर एक शानदार सीरीज और मूवीज मौजूद है। यहां पर चर्चा 127 मिनट की थ्रिलर की कर रहे हैं, जो ओटीटी पर मस्ट वॉच बन चीकु है। आइए इसकी ओटीटी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

सस्पेंस के मामले में यह मूवी अजय देवगन की दृश्यम को भी पीछे छोड़ती है। अगर आपने इस फिल्म को नहीं देखा, तो संभावना है कि असली सस्पेंस और थ्रिलर मूवी का फुल डोज नहीं मिल पाएगा। खास बात है कि मूवी को आईएमडीबी पर भी तगड़ी रेटिंग मिली है।

2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस मूवी की कहानी मुंबई के एक सीरियल किलर की कहानी पर आधारित थी। फिल्म रमन राघव नाम के सीरियल किलर पर बनाई गई थी, जिसे इंडिया का जैक द रिपर भी कहा जाता था। अगर आप मूवी के नाम का अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यहां जिक्र ‘रमन राघव 2.O’ का कर रहे हैं। इसमें दिखाया गया कि कैसे उसने 40 से ज्यादा लोगों की हत्याएं की थीं।

यह भी पढ़ें: 23 मिलियन लाइक्स का तूफान, रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड

इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लीड रोल की भूमिका निभाई थी, और उनके साथ विक्की कौशल ने भी जरूरी किरदार का रोल प्ले किया था। आईएमडीबी रेटिंग की बात करें, तो फिल्म को 7.3 की जबरदस्त रेटिंग मिली। खास बात है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर यह सीरीज आज भी मस्ट वॉच बनी हुई है। अगर आपने अभी तक फिल्म को नहीं देखा है, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘हैवान’ को मिली बड़ी सफलता, बॉक्स ऑफिस पर उतरने से पहले निकाल लिया आधा बजट