बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) किसी न किसी मुद्दे को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी कोई ट्वीट तो कभी विवाद, RGV चर्चा में ही रहते हैं। हाल ही में राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर काफी बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल वर्मा एक्ट्रेस के पैरों को लिक करते हुए दिख रहे हैं।
वीडियो में राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) फर्श पर बैठे हुए है और उनके साथ कुर्सी पर एक्ट्रेस बैठी हैं। राम गोपाल पहले एक्ट्रेस की फुटवियर उतारते हैं और फिर उनके पैर दबाने लगते हैं। इसके बाद वो एक्ट्रेस के पैर चूमने लगते हैं और देखते ही देखते वो पैरों को लिक करने लगते हैं। सोशल मीडिया यूजर्स वर्मा को खरी खोटी सुना रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस उम्र में राम गोपाल वर्मा को ऐसी हरकतें शोभा नहीं देती।
लोगों ने बताया घिनौना
राम गोपाल ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया है। जिसे लोगों ने घिनौना बताया है। ऋषि नाम के यूजर ने लिखा,”दुख की बात है। कभी-कभी मुझे RGV के लिए वास्तव में बुरा लगता है,एक समय था जब वह भारतीय सिनेमा के महान निर्देशकों में से एक थे। इंडस्ट्री के सभी बड़े एक्टर्स उनके साथ काम करना चाहते थे और अब देखो।” अभिषेक शाह ने लिखा,”साउथ के एकमात्र डायरेक्टर/इंसान जो इंडस्ट्री का नाम खराब करने में लगा है।”
क्या है वीडियो का सच?
दरअसल राम गोपाल वर्मा का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उनकी आने वाली फिल्म डेंजरस (Dangerous) के प्रमोशन को लेकर बनाया गया है। जिसमें उनके सामने आशू रेड्डी बैठी हैं।
इस साल इन विवादों में फंसे RGV
ये पहली बार नहीं है कि RGV विवादों में घिरे हों। इस साल उन्होंने द्रौपदी मुर्मू (Dropadi Murmu) को लेकर ट्वीट किया था। जिसमें उन्होंने लिखा था,”अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं तो पांडव कौन हैं? और उससे भी ज्यादा जरुरी ये है कि कौरव कौन हैं?” इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
इसके अलावा राम गोपाल वर्मा ने अजय देवगन (Ajay Devgan) और किच्चा सुदीप (Kiccha Sudeep) के बीच हिंदी भाषा को सोशल मीडिया पर हुए विवाद को लेकर भी टिप्पणी की थी। उनका कहना था कि बॉलीवुड के एक्टर्स, साउथ के एक्टर्स से जलते हैं।