राम गोपाल वर्मा इंडस्ट्री के बेहतरीन फिल्ममेकर में से एक हैं। वह अक्सर फिल्मों के साथ-साथ देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर भी अपने बेबाक राय देते हुए नजर आते हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में गैंगस्टर्स को लेकर बात की है। राम गोपाल वर्मा ने दावा किया है कि उन्हें कभी भी गैंगस्टर्स के फोन नहीं आए। सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने अपने बयान में यह भी कहा कि गैंगस्टर्स को उनकी फिल्में ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ बहुत पसंद थीं, जो काफी हद तक उन्हीं की जिंदगी से प्रेरित थी। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि राम गोपाल ने क्या है।

फिल्मफेयर के साथ बात करते हुए राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी आत्मकथा Guns & Thighs दाऊद इब्राहिम को समर्पित की थी, लेकिन पब्लिशर्स ने उनका नाम हटा दिया। उन्होंने कहा, “मैंने यह किताब दाऊद इब्राहिम को भी समर्पित की थी, लेकिन पब्लिशर्स ने उनका नाम हटा दिया। अगर दाऊद इब्राहिम नहीं होते, तो मैं ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ जैसी दो मशहूर फिल्में नहीं बना पाता। मैं उन्हें यह किताब समर्पित क्यों न करूं? मैं उन्हीं की वजह से अपनी रोजी-रोटी कमा रहा हूं।”

यह भी पढ़ें: ‘मेरे पार्टनर ने मुझे हल्के में लिया’, डेलनाज ईरानी ने राजीव पॉल संग तलाक लेने पर की खुलकर बात, बताया नहीं ली एलिमनी

जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अंडरवर्ल्ड से धमकी भरे कॉल आए, जैसा कि 1990 के दशक में कई एक्टर्स और फिल्ममेकर्स को आते थे, तो उन्होंने कहा, “मैं अकेला ऐसा इंसान था जिसे कभी धमकी भरे कॉल नहीं आए। इसकी वजह यह थी कि उन्हें ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ फिल्में बहुत पसंद थीं। वे मुझे परेशान नहीं करना चाहते थे। एक तरह से मैं उनका सोलमेट बन गया था।”

क्या ‘सत्या’ और ‘कंपनी’ को अंडरवर्ल्ड से फंड मिला था?

इससे पहले एएनआई से बात करते हुए डी. शिवानंदहन, जो मुंबई के जॉइंट CP क्राइम (1998–2001) थे और जिन्होंने मुंबई में अंडरवर्ल्ड के दबदबे को खत्म करने के लिए कई ऑपरेशन चलाए थे, उन्होंने यह इशारा किया था कि राम गोपाल वर्मा की कुछ फिल्मों को गैंगस्टरों ने फंड किया था। ‘सत्या’, ‘कंपनी’, ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ जैसी फिल्में गैंगस्टरों की इमेज को चमकाने के लिए बनाई गई थीं। इन सभी को उन्हीं लोगों ने फंड और फाइनेंस किया था।

यह भी पढ़ें: ‘पायरेसी राजनीति से परे है’, विजय की ‘जन नायकन’ हुई लीक, कमल हासन से लेकर रजनीकांत तक ने उठाई आवाज