Ram Charan-Upasana Konidela: साउथ सिनेमा के जाने-माने अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। इस बार एक्टर के घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। इस बात की जानकारी राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर 31 जनवरी को एक पोस्ट करते हुए दी।

सुपरस्टार ने बताया कि उपासना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। यह पोस्ट पढ़ते ही राम चरण के फैंस, सेलेब्स और दोस्त उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई देने लग गए।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने ‘वॉर 2’ को चटाई धूल, दूसरे दिन ‘मर्दानी 2’ ने पकड़ी रफ्तार

चिरंजीवी ने किया पोस्ट

मेगास्टार चिरंजीवी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बहुत खुशी और दिल से आभार के साथ हम यह साझा कर रहे हैं कि राम चरण और उपासना कोनिडेला को जुड़वां बच्चे हुए हैं-  एक बेटा और एक बेटी। मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हें मेहमानों का हमारे परिवार में स्वागत करना हमारे लिए बेहद खुशी और ईश्वर का आशीर्वाद है। हम सभी की दुआओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं- चिरंजीवी और सुरेखा।”

इसके अलावा राम चरण की बहन सुष्मिता कोनिडेला ने भी एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “2026 हमारे पूरे परिवार के लिए सच में एक बहुत ही अच्छी शुरुआत है।  एक बार फिर ‘अत्ता’ बनना, इस बार दोगुनी खुशी और प्यार के साथ, यह सच में बहुत खास है। बधाई हो, मेरे प्यारे चरण और उपसी।”

बता दें कि राम चरण और उपासना कामिनेनी दूसरी बार माता-पिता बने हैं। इससे पहले साल 2023 में उन्होंने अपनी पहली बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का दुनिया में स्वागत किया था। वहीं, साउथ अभिनेता और उनकी पत्नी ने अक्टूबर 2025 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। परिवार के सदस्यों के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर करते हुए उपासना ने एक्स पर लिखा था, “यह दिवाली दोगुनी खुशी, दोगुने प्यार और दोगुने आशीर्वाद वाली।”

यह भी पढ़ें: Rohit Shetty House Firing: डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, फॉरेंसिक टीम और पुलिस ने शुरू की जांच