बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत बेबाकी के साथ अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। फिल्मों के अलावा, रियलिटी शो बिग बॉस में उनके अंदाज को खूब पसंद किया गया। पैपराजी के सामने अपने मजाकिया अंदाज में पेश आने के लिए भी राखी अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। इन दिनों वह भारत लौट आई हैं। खास बात है कि मुंबई आने के तुरंत बाद उन्होंने फिर से सभी का ध्यान खींच लिया है। एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना लेने वाली सना खान के पॉडकास्ट रौनक-ए-रमजान का हिस्सा बनीं।

शूटिंग पूरी होने के बाद राखी सावंत, सना खान, और मुफ्ती अनस सैयद ने पैपराजी के साथ बातचीत की। इस दौरान पता चलता है कि राखी रात के 2 बजे भी सना खान के पति को मैसेज कर लेती हैं। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की असल वजह क्या है, और इस बात से सना को कोई हैरानी क्यों नहीं हुई?

सना खान शोबिज की दुनिया से दूरी बना चुकी हैं, लेकिन समाज सेवा और धर्म का प्रचार करने के रूप में वह इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल जरूर करती हैं। पिछले साल पूर्व एक्ट्रेस सना ने अपने यूट्यूब चैनल पर रौनक-ए-रजमान नामक पॉडकास्ट की शुरुआत की थी। इसमें वह पॉपुलर सितारों को मेहमान के रूप में बुलाती हैं, और उनसे रमजान के बारे में बात करती हैं। इस बार के पहले मेहमान बसीर अली थे और अब उनके शो पर राखी सावंत गेस्ट के रूप में आईं।

यह भी पढ़ें: दुनिया ने देखा ‘धुरंधर’ का कमाल, ‘Fa9la’ गाने ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

सना खान के पति को रात 2 बजे मैसेज करती हैं राखी सावंत

सना के पति मुफ्ती अनस ने बातचीत करते हुए इस बात का खुलासा किया कि राखी सावंत रात के 2 बजे भी उन्हें मैसेज कर देती हैं, और उन्हें जो पूछना होता है, उसका जवाब मुफ्ती को देना पड़ता है। इस बारे में एक्ट्रेस का कहना है कि वह इस्लाम में लिखी चीजों को उस तरह ही फॉलो करना चाहती हैं, जिस तरीके से उन्हें असल में लिखा गया है। इसके बाद सना ने कहा कि राखी के रूटीन के बारे में आपको शो में पता चलेगा कि ये क्या-क्या फॉलो करती हैं।