ड्रामा क्वीन राखी सावंत को लेकर खबर आ रही है कि अंबोली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि राखी सावंत आज दोपहर 3 बजे अपने पति आदिल के साथ अपनी डांस अकेडमी लॉन्च करने वाली थीं, जिससे पहले ही पुलिस ने उन्हें शर्लिन चोपड़ा केस में गिरफ्तार कर लिया है।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा है,”ताज़ा खबर!!! अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।
बता दें कि 2022, नवंबर में शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका अश्लील वीडियो दिखाते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
