हल चलाने वाला नहीं जोड़ेगा हाथ- केंद्र सरकार पर भड़के राकेश टिकैत, इंडिया गेट के पार्क में खेती करने का ऐलान
सीकर कृषि उपज मंडी में किसानों की महापंचायत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा "हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा,..

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन लगातार जारी है। केंद्र सरकार के नए कानूनों को लेकर अभी तक सरकार और किसानों के बीच मतभेद हैं। ऐसे में भारतीय किसान यूनियन (BKU) नेता राकेश टिकैत ने सरकार को धमकी दी है कि अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार वे इंडिया गेट की तरफ आएंगे। इंडिया गेट के पार्क में आकर वह खेती करेंगे और ट्रैक्टर चलाएंगे।
सीकर कृषि उपज मंडी में किसानों की महापंचायत के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चुनौती देते हुए कहा “हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा, अब आंदोलन की कमान संभालेंगे युवा।”
बता दें, टिकैत ने राजस्थान के सीकर में संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत के दौरान ये बात कही। अपने संबोधि में उन्होंने कहा “अगर केंद्र सरकार ने कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो इस बार संसद घेराव किटया जाएगा।इस दौरान 4 लाख नहीं 40 लाख ट्रैक्टर ले जाए जाएंगे।
#Sikar कृषि उपज मंडी में किसानों की महापंचायत
किसान नेता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को लिया आड़े हाथ, कहा-“हल चलाने वाला हाथ नहीं जोड़ेगा, अब आंदोलन की कमान संभालेंगे युवा…@RakeshTikaitBKU pic.twitter.com/sVxSsocpfw
— First India News Rajasthan (@1stIndiaNews) February 23, 2021
किसान नेता ने आगे कहा कि किसान इंडिया गेट के पास के पार्कों में जुताई भी करेगा और फसल भी उगाएगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि संसद को घेरने के लिए संयुक्त मोर्चा द्वारा तारीख तय की जाएगी।
इसके अलावा राकेश टिकैत ने कहा- ’26 जनवरी को जो हुआ उसके बाद देश के किसानों को बदनाम करने की कोशिश की गई है। देश के किसानों को तिरंगे से प्यार है, लेकिन इस देश के नेताओं को नहीं।’
राकेश ने केंद्र सरकार के लिए कहा-‘कान खुल कर सुन ले दिल्ली, ये किसान भी वही हैं और ट्रैक्टर भी वही होंगे। अबकी बार आह्वान संसद का होगा। कहकर जाएंगे संसद पर। इस बार 4 लाख नहीं 40लाख ट्रैक्टर जाएंगे।”