राकेश बेदी, जिनका किरदार ‘धुरंधर 2’ में जमील जमाली के रूप में खूब वायरल हुआ, उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने शुरुआत में आदित्य धर की फिल्म करने से मना कर दिया था। दिलचस्प बात यह है कि उनका यह फैसला उनकी बेटी रितिका ने बदल दिया।

फराह खान के साथ बातचीत में राकेश बेदी ने बताया कि 2019 में आदित्य धर उन्हें URI: The Surgical Strike के लिए अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने उस समय फिल्म करने से इंकार कर दिया था। कारण यह था कि रोल बहुत छोटा था और शूटिंग भी सिर्फ एक सीन की थी।

उन्होंने कहा, ”मैंने URI इसलिए मना कर दी थी क्योंकि उसमें सिर्फ एक सीन था, वो भी सर्बिया में शूट होना था।”

लेकिन उनकी बेटी रितिका ने उन्हें समझाया कि नए डायरेक्टर्स को मौका देना चाहिए। राकेश बेदी ने बताया, ”मेरी बेटी ने कहा कि पापा, ये नया डायरेक्टर है और बहुत टैलेंटेड है, आपको करना चाहिए। मेरी पत्नी ने भी कहा कि अगर सीनियर्स नए लोगों को मौका नहीं देंगे तो इंडस्ट्री कैसे चलेगी।”

इसके बाद उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी और यही फैसला उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। बाद में आदित्य धर खुद उनके पास आए और उन्हें रोल करने के लिए मनाया।

फराह खान ने बातचीत के दौरान मजाक में कहा कि रितिका को तो इनाम मिलना चाहिए। इस पर रितिका ने हंसते हुए कहा, ”मैं तो अब Range Rover लेने वाली हूं।”

इस पर फराह ने हैरानी जताई, जबकि राकेश बेदी और उनकी पत्नी ने हंसते हुए कहा कि रितिका हमेशा से मजाकिया रही हैं।

पति पत्नी और वो 2: ‘सब कुछ बदलता है, पतियों की फितरत नहीं’ – चीटिंग को नॉर्मलाइज करती एक और फिल्म?

‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बात करते हुए राकेश बेदी ने बताया कि उनकी भूमिका और डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ ने उन्हें नई पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि लोग अब उन्हें रोककर यही डायलॉग सुनाने को कहते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जब फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी, तभी इस डायलॉग की शुरुआत हुई थी, लेकिन सीक्वल में यह और ज्यादा वायरल हो गया क्योंकि इसकी डिलीवरी और प्रेजेंटेशन को और बेहतर बनाया गया था।

‘धुरंधर 3’ नहीं आएगी?

राकेश बेदी ने Zoom से बात करते हुए कहा कि ‘धुरंधर 3’ आने की संभावना बहुत कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर