आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ के हर एक किरदार ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई। फिर चाहें वह ‘हमजा’ का रोल हो या ‘पिंडा’ का, हर कोई छा गया। चलिए अब इसी मूवी में ‘जमील जमाली’ का किरदार निभा कर खूब लाइमलाइट लूटने वाले अभिनेता राकेश बेदी के मुंबई वाले घर की अंदर की तस्वीरें आपको दिखाते हैं।

‘धुरंधर’ मूवी से उनका डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ भी काफी वायरल हुआ। बता दें कि राकेश बेदी मुंबई में अपने परिवार के साथ रहते हैं और हाल ही में वहां फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने अपने यूट्यूब के लेटेस्ट व्लॉग में ‘जमील जमाली’ के आशियाने की झलक भी दिखाई।

यह भी पढ़ें: राकेश बेदी ने ठुकरा दी थी आदित्य धर की फिल्म, बेटी ने मनाया- अब गिफ्ट मिल रही है Range Rover

फराह खान और राकेश बेदी की है पुरानी दोस्ती

सबसे पहले फराह खान अभिनेता राकेश बेदी से मिलीं। इसके बाद कोरियोग्राफर ने बताया कि वह एक्टर को 14-15 साल की उम्र से जानती हैं। उस समय राकेश शायद 24-25 साल के रहे होंगे। इसके बाद फराह ने अभिनेता की पत्नी आराधना और बेटी रितिका से मुलाकात की। फिर कोरियोग्राफर ने उनके घर के हर एक कोने की झलक दिखाई और मस्ती करते हुए कहा कि ये मूवी टावर में काफी बड़े-बड़े घर हैं।

Photo Credit: Farah Khan Youtube

बेहद सिंपल है राकेश बेदी का घर

‘धुरंधर’ अभिनेता का घर बहुत ही सिंपल है। बेज और क्रीम रंग की दीवारे और उन पर लगी अलग-अलग तरह की पेंटिंग घर को एक अलग लुक दे रही थीं। राकेश बेदी के घर ने एक बड़ा सा लिविंग रूम है, जिसमें टीक की लकड़ी से बना एक बहुत ही सुंदर सोफा सेट रखा है। इसके अलावा एक कमरा और दिखाया, जो लिविंग रूम से जुड़ा है। उसमें टीवी और सोफे लगे हुए हैं।

Photo Credit: Farah Khan Youtube

बता दें कि राकेश बेदी ने फराह खान को अपने पूरे घर का टूर नहीं करवाया, लेकिन उन्होंने घर का सबसे अच्छा हिस्सा जरूर दिखाया, जो था अभिनेता का ‘पर्सनल डेन’। इसके बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा कि यह एक तरह का ‘डेन’ है, जहां मैं आराम करता हूं। उस डेन में हाथों से बनाई हुई अभिनेता की तस्वीर, जो उन्हें किसी ने गिफ्ट की थी.. वह लगी हुई थी।

Photo Credit: Farah Khan Youtube

एक तरफ दीवार पर उनके सभी शो की तस्वीरें थीं, जो उन्होंने खुद लिखे थे। कहीं पर उनके सभी फिल्मों के डायलॉग उनके तस्वीर के साथ लगे हुए थे। इसके अलावा ऊपर अभिनेता को मिले हुए सभी अवॉर्ड रखे हुए थे, जो उस रूम को और भी बेहतरीन बना रहे थे। लास्ट में उन्होंने बाहर आकर सोफे पर बैठ कर आगे की बातचीत की।

यह भी पढ़ें: जब मुफ्ट की शराब के लिए जावेद अख्तर के घर जाते थे राकेश बेदी, फराह खान ने सुनाया पुराना किस्सा