बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में फराह खान अपने कुक दिलीप के साथ अपने कुकिंग व्लॉग के लिए उनके घर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने पुराने स्ट्रगल के दिनों को याद किया और बताया कि कैसे राकेश अपने दोस्तों के साथ जावेद अख्तर के घर मुफ्त खाना और ड्रिंक्स का मजा लेने जाया करते थे। जैसे ही फराह राकेश के घर पहुंचीं, उन्होंने दर्शकों से उनका परिचय ‘धुरंधर के मेन हीरो’ के तौर पर करवाया।
फराह खान ने आगे कहा कि वह राकेश बेदी को लंबे समय से जानती हैं, लेकिन उनसे कई सालों बाद मिल रही हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि जब राकेश (उस समय लगभग 25 साल के) FTII में पढ़ाई कर रहे थे, तब वह सिर्फ 15 साल की थीं।
फराह ने हंसते हुए कहा, ‘ये लोग रोज FTII से जावेद अंकल और हनी आंटी के घर मुफ्त का खाना और मुफ्त की ड्रिंक्स लेने आ जाते थे। जब ये वहां आते थे तो हम सभी की उनसे मुलाकात होती थी।’
इस दौरान राकेश बेदी ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ और उसमें उनके फेमस डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि यह डायलॉग अब इतना वायरल हो चुका है कि लोग उन्हें कहीं भी रोककर इसे सुनाने को कहते हैं। फोटो लेने से पहले भी फैंस उनसे यही लाइन बोलने की डिमांड करते हैं। वह मज़ाक में कहते हैं कि अब तो वह हर किसी के कहने पर यह डायलॉग बोल देते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि जब फिल्म दिसंबर 2025 में आई थी, तभी इस लाइन को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने लगा था, लेकिन ‘धुरंधर 2’ में यह और ज्यादा पॉपुलर हो गई। डायलॉग की डिलीवरी और डबिंग ने इसे और दमदार बना दिया, जिससे यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
Zoom को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म का एक यादगार सीन भी बताया, जिसमें एक छोटा किरदार सेब खाते हुए मिशन पर आता है और उसका अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। राकेश बेदी ने उस सीन की तारीफ करते हुए कहा कि भले वह छोटा रोल था, लेकिन बहुत असरदार था।
आशा भोसले की अस्थियां गंगा में हुईं विसर्जित, बेटे आनंद और पोती ज़नाई भोसले पहुंचे वाराणसी
‘धुरंधर 3’ को लेकर उन्होंने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि तीसरा पार्ट बनेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह एक फ्रेंचाइज़ी है, इसलिए आगे कभी अलग कलाकारों के साथ इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन मौजूदा कहानी के हिसाब से स्पाई अपने देश लौट जाता है और कहानी यहीं खत्म हो जाती है।
यानी कुल मिलाकर उन्होंने फिल्म की सफलता और फैंस के प्यार को सराहा, लेकिन साथ ही यह भी इशारा किया कि ‘धुरंधर 3’ अभी तय नहीं है।
‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे सितारों ने अहम किरदार निभाया है।
पति पत्नी और वो 2: ‘सब कुछ बदलता है, पतियों की फितरत नहीं’ – चीटिंग को नॉर्मलाइज करती एक और फिल्म?
