आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इस मूवी की कहानी, किरदार और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। फिर चाहें वह अक्षय खन्ना द्वारा निभाया गया ‘रहमान डकैत’ का किरदार हो या फिर राकेश बेदी द्वारा निभाया गया ‘जमील जमाली’ का किरदार।

अब हाल ही में ‘धुरंधर’ के ‘जमील जमाली’ यानी राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू दिया है। वहां उन्होंने अपने सबसे चर्चित डायलॉग ‘बच्चा है तू मेरा’ को लेकर बात की। साथ ही ‘धुरंधर 3’ को लेकर भी अपडेट दिया है। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।

यह भी पढ़ें: 40 की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, बेटी दुआ के साथ फोटो शेयर कर दी खुशखबरी

फैंस करते हैं डायलॉग बोलने की डिमांड

जूम के साथ बात करते हुए राकेश बेदी ने बताया कि कैसे फँस उन्हें सड़क पर रोककर सिर्फ उनका मशहूर डायलॉग सुनने की जिद करते हैं। ‘जमील जमाली’ ने कहा, “जिस भी इंसान से मेरी मुलाकात होती है या कोई फोटो खिंचवाने के लिए कहता है, तो वह सबसे पहले कहता है कि सर, प्लीज मेरे लिए वो डायलॉग बोल दीजिए। भले ही वह इंसान मेरे बच्चे जैसा न दिखता हो, या उसके सिर पर बाल न हों, फिर भी मेरे मुंह से यही निकलता है कि बच्चा है तू मेरा।”

एक्टर ने आगे कहा, “जब फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई, तो वह डायलॉग लोगों के दिलों को छू गया। धीरे-धीरे यह और पॉपुलर होता गया। मुझे लगा अगर इसे और बेहतर तरीके से पेश किया जाए, तो यह और बड़ा बन सकता है। सीक्वल में, यह और भी ज्यादा उभरकर सामने आया। डायलॉग बोलने के अंदाज और डबिंग ने इसे और भी शानदार बना दिया। लोगों ने सचमुच इसकी तारीफ की और इससे जुड़ाव महसूस किया।”

फिल्म ‘धुरंधर 2’ का अंत काफी चौंकाने वाला है, जिसमें पता चलता है कि राकेश बेदी का किरदार जमील जमाली पाकिस्तान में मौजूद भारतीय जासूस है। इसी इंटरव्यू में एक्टर ने इस सरप्राइजिंग क्लाइमैक्स और दर्शकों के उत्साह के बारे में बात की।

उन्होंने कहा, “यह दर्शकों के लिए खास पल था, लेकिन हमारे लिए यह एक सामान्य सीन जैसा ही था। हमें पता था कि यह लोगों को चौंकाएगा। पहला पार्ट इतना बड़ा हिट रहा था। इसलिए ‘धुरंधर 2’ से लोगों की उम्मीदें भी काफी ज्यादा थीं। आप इस फिल्म को देखकर आसानी से जज नहीं कर सकते।”

‘धुरंधर 3’ को लेकर क्या बोले राकेश बेदी

‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त सफलता के बाद अब फैंस फिल्म बनाने वालों से ‘धुरंधर 3’ बनाने की गुजारिश कर रहे हैं। जब इस बारे में अभिनेता से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि इसका तीसरा हिस्सा बनेगा। हालांकि, ‘धुरंधर’ एक फ़्रैंचाइजी है। इसे कभी भी अलग-अलग कलाकारों के साथ बनाया जा सकता है। कहानी का अंत तब होता है जब जासूस अपने वतन लौट आता है।”

यह भी पढ़ें: Netflix पर भूलकर भी मिस न करें ये रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर थ्रिलर फिल्म