बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 साल पूरे किए हैं। साल 2000 में जंगल से करियर की शुरुआत करने वाले राजपाल ने कई हिट फिल्मों में काम किया, लेकिन उनका सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा।

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर से जुड़े दो बड़े खुलासे किए। राजपाल ने बताया कि उन्होंने ‘ओम शांति ओम’ में एक रोल अनजाने में ठुकरा दिया था। इस वजह से शाहरुख खान के साथ गलतफहमी भी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि फिल्म के प्रोडक्शन से जुड़े बॉबी चावला ने उन्हें बताया था कि शाहरुख उनसे मिलना चाहते हैं। तब उन्हें पता चला कि उनके बारे में गलत जानकारी दी गई थी कि उन्होंने समय की कमी के कारण फिल्म करने से मना कर दिया। हालांकि, बाद में फिल्म ‘बिल्लू’ के सेट पर शाहरुख खान ने इस गलतफहमी को दूर करते हुए उन्हें गले लगा लिया।

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर मौजूद 1 घंटा 50 मिनट की यह हॉरर फिल्म, सस्पेंस और थ्रिल का अनोखा मिश्रण

राजपाल यादव ने यह भी खुलासा किया कि ‘बिल्लू’ में वह लीड रोल निभाने वाले थे, लेकिन बाद में यह भूमिका दिवंगत अभिनेता इरफान खान को दे दी गई। राजपाल को फिल्म में ‘बुडबुडिया’ का किरदार मिला। उन्होंने इरफान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने ‘बिल्लू’ के किरदार को शानदार तरीके से निभाया।

यह भी पढ़ें: विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ लीक केस में बड़ा एक्शन: 6 आरोपी गिरफ्तार

वर्कफ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव जल्द ही प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें अक्षय कुमार, तब्बू, परेश रावल, वामिका गब्बी और मिथिला पालकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।