बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं। 9 करोड़ रुपये के लोन केस की वजह से बीते कुछ समय से अभिनेता मुश्किलों का सामना करते नजर आए। भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए उन्हें 19 मार्च तक कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली। इस बीच अब एक्टर काम पर वापसी कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने, वीडियो जारी कर फैंस से एक बड़ा वादा वैनिटी वैन से किया है। सोशल मीडिया पर एक्टर की हालिया वीडियो को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट का ठिकाना नहीं रहा है। आइए जानते हैं कि किस प्रोजेक्ट की शूटिंग राजपाल ने शुरू की है, और उन्होंने दर्शकों को क्या कुछ हमेशा करने का वचन दिया है।
राजपाल यादव ने काम पर वापसी करने की खुशी फैंस के साथ शेयर की। इंस्टाग्राम पर एक्टर ने वैनिटी वैन से एक दिलचस्प वीडियो बनाकर अपलोड किया। वीडियो में राजपाल के चेहरे पर मुस्कान देखकर उनके फैंस ने राहत की सांस ली। साथ ही, कमेंट सेक्शन में उनकी पोस्ट पर भरपूर प्यार भी लुटाया।
हिंदी फिल्मों में कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर राजपाल यादव ने तिहाल जेल से बाहर आने के बाद काम पर वापसी की है, और इसकी खुशी जाहिर करते हुए फैंस का शुक्रिया अदा किया। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में एक्टर ने कहा, ‘साथियों वैनिटी वैन विचार में आप सभी का स्वागत है। भगवान और आप सभी के प्यार की कृपा से मैं शूटिंग सेट पर वापस लौट आया हूं। 30 जून को मैं मुंबई आया था, और 15 जुलाई को काम की शुरुआत की थी। मंजू दीदी उसकी प्रोड्यूसर थीं। डीडी न्यूज पर ये कार्यक्रम आता था। आज तक मेकअप लगता आ रहा है, और ऐसे ही वैनिटी मिलती आ रही है।’
यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ में बड़े साहब बनेंगे ‘इमरान हाशमी’, सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
उन्होंने आगे बताया, इससे मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है। अब हर काम की लोकेशन से आपके साथ वैनिटी विचार शेयर करता रहूंगा। राजपाल की इस वीडियो को फैंस खासा पसंद कर रहे हैं, और इसके ऊपर अपनी प्रतिक्रियाएं भी लगातार शेयर कर रहे हैं।
