बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को 9 करोड़ के चेक बाउंस केस की वजह से तिहाड़ जेल में रहना पड़ा, और कुछ दिनों पहले ही कोर्ट से उन्हें भतीजी की शादी के लिए 19 मार्च तक जमानत मिली। जब राजपाल यादव कर्ज ना चुका पाने वाले मामले को लेकर मुश्किलों का सामना कर रहे थे, तो उनके दोस्त और कुछ साथी कलाकारों ने उनका समर्थन किया। इनमें से एक नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम भी रहा, जिनका एक पुराना वीडियो राजपाल को लेकर वायरल हुआ। इसके बारे में अब राजपाल यादव ने खुद बात की है।

कोर्ट से अंतरिम जमनत मिलने के बाद राजपाल यादव ने अपनी भतीजी की शादी अटेंड की। जहां से उनकी कई भावुक करने वाली वीडियोज भी सामने आईं। इसके अलावा, बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ने फैंस समेत सेलेब्स का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनकी मदद की। खैर, चर्चा में नवाजुद्दीन के बारे में दिया उनका एक हालिया बयान आ गया है।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राजपाल यादव की दोस्ती के किस्से खूब सुनने को मिलते हैं। जब राजपाल जेल के अंदर बंद थे, तो नवाजुद्दीन का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि स्ट्रगल के दिनों में राजपाल ने उनकी मदद की थी। मुंबई में शुरुआती दिनों के दौरान वो हर शाम राजपाल के घर खाना खाते थे। अब राजपाल ने जमानत पर आने के बाद नवाजुद्दीन का धन्यवाद अदा किया है, जो समर्थन उन्होंने एक्टर को दिया।

Award Banner

यह भी पढ़ें: ‘जो गलत है सो गलत है’, ‘घूसखोर पंडत’ की तरह ‘यादव जी की लव स्टोरी’ पर भी विवाद, खेसारी ने सेलेक्टिव अप्रोच पर उठाया सवाल

इंडिया टूडे के यूपी तक को दिए इंटरव्यू में राजपाल यादव ने नवाजुद्दीन के बारे में बात की। उन्होंने कहा, उन्होंने मेरे घर खाना नहीं खाया। वो उनका घर था, उनका खाना था, क्योंकि मुझे उनकी वजह से ही काम मिला था। वहां पर अलग-अलग राज्य के 15 एक्टर्स थे, लेकिन किसी को इस बात सो कोई फर्क नहीं पड़ता था कि हमारे पास काम है या नहीं। बस मायने ये रखता था कि हर कि हम शाम को साथ बैठकर खाना खाते थे और खूब हंसी-मजाक करके हंसते थे। उन्होंने मुझे इस बात के लिए क्रेडिट दिया, जो उनके बड़प्पन को दिखाता है। लेकिन इसमें से कुछ भी मेरा नहीं था। ये सब कुछ उनका था।