बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभिनेता को आज यानी कि 7 अक्टूबर 2026 को 1.15 करोड़ रुपये जमा करने का निर्देश दिया है। अदालत ने उन्हें बाकी 85 लाख रुपये जमा करने के लिए 13 अक्टूबर तक का समय दिया है। इस मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी।
यह भी पढ़ें- आपकी जगह जेल में है… राजपाल यादव को न्यायालय ने लगाई तगड़ी फटकार
राजपाल यादव को मिली पैतृक संपत्ति बेचने की परमिशन
साल 2012 में एक्टर ने अपनी एक फिल्म को पूरा करने के लिए कर्ज लिया था। उसी से जुड़े चेक बाउंस मामले में बकाया राशि चुकाने के लिए एक्टर को अपनी पैतृक संपत्ति बेचने की परमिशन मिल गई है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की बेंच ने इस मामले में राजपाल यादव की ओर से तत्काल भुगतान के लिए की गई व्यवस्था को भी ध्यान में रखा। यादव ने 2 करोड़ रुपये के भुगतान के लिए डिमांड ड्राफ्ट के जरिए राशि जुटाने की जानकारी दी।
एक्टर ने पेश किए 1.15 करोड़ के डिमांड ड्राफ्ट
राजपाल यादव ने कोर्ट के सामने 1.15 करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट भी पेश किए, जबकि बाकी के 85 लाख रुपये का भुगतान उनकी संपत्ति के होने वाले खरीदार की तरफ से 12 अक्टूबर तक किए जाने की बात कही गई है। कोर्ट ने इन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यादव को अपनी पैतृक संपत्ति बेचकर बकाया रकम चुकाने की परमिशन दी।
यह भी पढ़ें- राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला दो हफ्ते का समय
कोर्ट ने क्या निर्देश दिया
कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता ने 1.15 करोड़ रुपये की रकम के डिमांड ड्राफ्ट तैयार कर लिए हैं, जिन्हें उसी दिन कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा किया जाएगा। बाकी 85 लाख रुपये के बारे में याचिकाकर्ता ने बताया कि उसकी संपत्ति खरीदने वाला व्यक्ति कोर्ट में मौजूद है। अनंत प्रकाश यादव ने कोर्ट में कहा कि वह 85 लाख रुपये की रकम सोमवार को डिमांड ड्राफ्ट के जरिए रजिस्ट्री में जमा कर देंगे।
कोर्ट ने कहा कि 85 लाख जमा होने के बाद याचिकाकर्ता को कुछ खास और शर्त के मुताबिक राहत दी जाएगी, जिसकी शर्तें कोर्ट तय करेगा और यह राहत पर डे के आधार पर लागू होगी। कोर्ट ने यह भी संकेत दिया कि बाकी रकम के भुगतान के लिए एक निश्चित समय सीमा तय की जाएगी।
