साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जेलर 2’ का पहला गाना अला बोलेलो रिलीज हुआ। मेकर्स ने इस गाने को ओणम के मौके पर 21 अगस्त को रिलीज कर दिया है। गाने को रिलीज हुए करीब 15 घंटे से ज्यादा का समय होने के बाद इस पर दर्शकों की खास प्रतिक्रिया देखने नहीं मिल रही है। साथ ही गाने में मलयालम शब्दों के उच्चारण पर थोड़ा सा विवाद भी देखने मिला है।
फिल्म के पहले पार्ट जेलर में भी इसी तरह के गाने ‘कवाला’ को शामिल किया गया था, जिसमें एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल जीत लिया था लेकिन शायद शामना कासिम ऐसा करने में नाकामयाब रही हैं या कहें कि इस गाने में ‘कवाला’ गाने को टक्कर देने वाली बात नही दिखी।
‘जेलर 2’ के पहले गाने ‘अला बोलेलो’ को मिला फीका रिस्पॉन्स
इस गाने का नाम ‘अला बोलेलो’ है जिसमें एक्ट्रेस शामना कासिम दमदार डांस करती दिख रही हैं। गाने को सन टीवी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। गाने के संगीत और आवाज अनिरुद्ध रविचंदर ने दी है। जिसके हिंदी बोल रितेश जी राव ने लिखे हैं।
गाने में शामना के साथ थलाइवा रजनीकांत भी दिखाई दे रहे हैं। ‘अला बोलेलो’ गाने के प्रोमो में मलयालम शब्दों के गलत उच्चारण को लेकर केरल के लोगों ने नाराजगी जताई है।
गाने में शामना सफेद साड़ी पहने काफी एनर्जैटिक डांस करती दिख रही है। गाने को अनिरुद्ध ने शानदार तरीके से साउथ और हिंदी का दिलचस्प कॉम्बो बनाया है लेकिन गाने पर फैंस के मिले जुले रिएक्शन दिख रहे हैं। 15 घंटे के अंदर गाने पर बस 2 लाख 22 हजार व्यूज हैं। लोगों को इस तमिल भाषा के हिंदी डब को सुनने में मजा आ रहा है।
तमन्ना भाटिया के ‘कावाला’ की फैंस को आई याद
फिल्म ‘जेलर’ में तमन्ना भाटिया का एक स्पेशल गाना शामिल किया गया था। गाने का नाम था ‘कावाला’ जिसमें उन्होंने अपने शानदार मूव्ज के साथ फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। इस गाने को देखने के बाद फैंस उन्हें मिस कर रहे हैं।
अपनी एक्टिंग, खूबसूरती के अलावा एक्ट्रेस को उनके डांस नंबर के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने ‘कावाला’, ‘गफूर’, ‘आज की रात’ जैसे शानदार गानों में कमाल का डांस के साथ फैंस का प्यार कमाया है।
यह भी पढ़ें- रजनीकांत की ‘जेलर 2’ के सेट पर बड़ा हादसा, शूटिंग के दौरान तकनीशियन की करंट लगने से मौत
फिल्म ‘जेलर 2’
रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर’ के सीक्वल यानी कि ‘जेलर 2’ को लेकर काफी बज बना हुआ है। अब लगातार फिल्म से जुड़ी अपडेट सामने आ रहीं हैं। बॉलीवुड में ‘ग्रीक गॉड’ कहलाए जाने वाले एक्टर रजनीकांत के साथ उनकी मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘जेलर 2’ में एक्शन करते नजर आएंगे। शाहरुख खान की जगह फिल्म में उनका दमदार कैमियो होगा। ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।
