राजकुमार राव इन दिनों अपनी फिल्म ‘प्रहार’ का प्रमोशन कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने सौरव गांगुली की बायोपिक ‘दादा’ को लेकर बात की। कुछ वक्त पहले फिल्म ‘दादा’ का पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसकी काफी आलोचना हुई। ट्रोलिंग पर राजकुमार ने कहा कि मेकर्स को सबक मिल गया है।

मैशेबल इंडिया से बात करते हुए राजकुमार राव ने पोस्टर पर मिले रिएक्शन पर बात की। 8 जुलाई को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के जन्मदिन के मौके पर ‘दादा’ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया था। फैंस को ये पोस्टर बिल्कुल पसंद नहीं आया था।

राजकुमार के पोस्टर की हुई थी आलोचना

राजकुमार ने कहा, ‘जिन्होंने पोस्टर बनाया है उन्होंने समझ लिया है। उन्होंने अपना सबक सीख लिया है। उन्होंने समझ लिया है कि उन्हें अपना समय लेना है और चीजों में जल्दबाजी नहीं करनी है। कोई जल्दी नहीं है। मुझे लगता है कि टीम ने अपना सबक सीख लिया है। लेकिन उन्होंने यह भी समझ लिया है कि दादा की फैन फॉलोइंग पागलपन भरी है।’

यह भी पढ़ें: तनुश्री दत्ता ने फिर नाना पाटेकर की मौत पर बोले तीखे बोल, वायरल बयान पर हुईं ट्रोल

पोस्टर में राजकुमार को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में सौरव गांगुली के फेमस शर्टलेस सेलिब्रेशन वाले अवतार में देखा गया था। 2002 के नेटवेस्ट ट्रॉफी फाइनल में भारत की जीत के बाद सौरव गांगुली ने अपनी शर्ट उतारकर जश्न मनाया था। ये पल उस वक्त खूब वायरल हुआ था।

हालांकि राजकुमार राव के लुक को आलोचना का सामना करना पड़ा, क्योंकि कई यूजर्स ने इसपर AI-जनरेटेड होने के आरोप लगाए थे। इस रिएक्शन ने पोस्टर को जांच के दायरे में ला दिया। फैंस ने इस बढ़िया क्रिकेटिंग पल को फिर से क्रिएट करने पर अपने विचार रखे थे।

सौरव गांगुली संग बिता रहे वक्त

आलोचना के बीच राजकुमार राव उस व्यक्ति को जानने की कोशिश कर रहे हैं जिसे वह पर्दे पर निभाएंगे। एक्टर ने खुलासा किया कि वह सौरव गांगुली से कई बार मिल चुके हैं। फिल्म पर काम करते हुए कोलकाता में उन्होंने गांगुली के साथ काफी समय बिताया है।

उन्होंने कहा, ‘मैं सौरव गांगुली से कई बार मिल चुका हूं और उनके घर और ईडन गार्डन में भी शूटिंग कर चुका हूं। हम कुछ समय के लिए कोलकाता में थे, और मैंने दादा के साथ बहुत समय बिताया है। हमने बहुत सारी चीजों पर चर्चा की है।’

यह भी पढ़ें: नाना पाटेकर की मौत ‘अननेचुरल’, गोवा पुलिस के केस किया दर्ज, दावा है कि एक्टर को मृत लाया गया

एक्टर ने आगे कहा, ‘हमने उन चीजों पर भी चर्चा की है जिनका मैं अभी खुलासा नहीं कर सकता, क्योंकि किसी व्यक्ति के मन को समझने के लिए व्यक्तिगत चीजों को जानना जरूरी है। वह इस बारे में बहुत खुले थे। उन्होंने अपना जीवन मेरे सामने खोल कर रख दिया। हम सभी उनसे प्यार करते हैं। वह एक लेजेंड हैं। उन्होंने आज भारतीय टीम जो है, उसकी नींव रखी।’

फिलहाल राजकुमार राव, अविनाश अरुण के निर्देशन ‘प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ का प्रचार कर रहे हैं। दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स तले प्रोड्यूस हुई इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में वामिका गब्बी, ललित प्रभाकर, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी हैं। यह फिल्म 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।