Jailer 2 Rajinikanth Movie Updates: भारतीय सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 15 अक्टूबर का दिन रजनी फैंस के लिए बहुत बड़ा है। 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल ‘जेलर 2’ को लेकर सिनेमा के दीवानों के बीच खूब बज बना हुआ है। इस पिक्चर की एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है।
सोशल मीडिया पर ‘जेलर 2’ धड़ल्ले से ट्रेंड कर रही हैं। एक्स पर फिल्म के रिव्यू भी आने लगे हैं और यूजर्स इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। भारत के साथ-साथ विदेशी फैंस के बीच भी ‘जेलर 2’ को लेकर खूब उत्साह है।
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की यूएस में एडवांस बुकिंग
नॉर्थ अमेरिका में फिल्म की तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई है, जहां रजनीकांत की बढ़िया फैन फॉलोइंग है। भारत के तमिलनाडु में ‘जेलर 2’ की सबसे ज्यादा बुकिंग की गई है। माना जा रहा है कि ओपनिंग डे पर ये फिल्म दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।
इस पिक्चर से जुड़ी सारी अपडेट्स हम आपको दे रहे हैं। तो जुड़े रहिए जनसत्ता एंटरटेनमेंट के साथ।
Jailer 2 Review: धनुष ने की रजनीकांत की फिल्म की तारीफ
धनुष ने रजनीकांत की फिल्म की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया है और लिखा है कि ये फिल्म थलाइवा फैंस के लिए किसी दावत से कम नहीं।
Jailer 2 Review: फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज ने की 'जेलर 2' की तारीफ
फिल्ममेकर कार्तिक सुब्बाराज ने रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने फिल्म में रजनीकांत के शानदार अंदाज, नेल्सन दिलीपकुमार के लेखन और निर्देशन और अनिरुद्ध रविचंदर के संगीत की सराहना की।
कार्तिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा कि रजनीकांत ने पर्दे पर धमाल मचा दिया है। उनसे नजरें हटाना मुश्किल है। उन्होंने फिल्म को ‘रोंगटे खड़े कर देने वाला मास एंटरटेनमेंट का धमाका’ बताया।
कार्तिक ने फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, मोहनलाल, शिवराजकुमार, जैकी श्रॉफ, विद्या बालन, ऋतिक रोशन और एसजे सूर्या जैसे सितारों को एक साथ देखने को भी शानदार अनुभव बताया। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को सिनेमाघरों में मनोरंजन से भरपूर फिल्म देने के लिए धन्यवाद दिया।
Jailer 2 Movie Review: धुआंधार एक्शन–जबरदस्त ट्विस्ट से भरी है ‘जेलर 2’, रजनीकांत का सिनेमा करेगा दिल खुश
Jailer 2 Review:स्लो है जेलर 2 का सेकेंड हाफ
‘जेलर 2’ इंटरवल के बाद रफ्तार में थोड़ी धीमी पड़ जाती है। इसकी रफ्तार के साथ–साथ मेकर्स के सामने सभी किरदारों के अंत का भार भी है। नए–नए मोड़ देकर चीजों को खत्म करने की कोशिश की गई है। हालांकि ये सभी अच्छे नहीं हैं।
सेकेंड हाफ हद से ज्यादा खिंचा हुआ लगता है। रजनीकांत का अंदाज यहां भी जबरदस्त ही है, लेकिन स्क्रीन कर एक के बाद एक होती चीजें देखकर आप थकने लगते हैं।
फिल्म के क्लाइमैक्स में ट्विस्ट है, जो आपको ‘जेलर 3’ का हिंट देता है।
Jailer 2 Review: स्लो है जेलर 2 का सेकेंड हाफ
‘जेलर 2’ इंटरवल के बाद रफ्तार में थोड़ी धीमी पड़ जाती है। इसकी रफ्तार के साथ–साथ मेकर्स के सामने सभी किरदारों के अंत का भार भी है। नए–नए मोड़ देकर चीजों को खत्म करने की कोशिश की गई है। हालांकि ये सभी अच्छे नहीं हैं।
सेकेंड हाफ हद से ज्यादा खिंचा हुआ लगता है। रजनीकांत का अंदाज यहां भी जबरदस्त ही है, लेकिन स्क्रीन कर एक के बाद एक होती चीजें देखकर आप थकने लगते हैं।
फिल्म के क्लाइमैक्स में ट्विस्ट है, जो आपको ‘जेलर 3’ का हिंट देता है।
‘जेलर 2’ का छाया क्रेज, थिएटर में फैंस ने किया डांस, फोड़े पटाखे
‘जेलर 2’ की रिलीज के साथ ही दुनियाभर में फैंस के बीच जश्न का माहौल है। कहीं फैंस डांस करते और खुशी से झूमते नजर आए, तो कहीं उन्होंने हूटिंग की और पटाखे फोड़े। कई जगहों पर फैंस ने अपने पसंदीदा सुपरस्टार थलाइवा के बड़े-बड़े कटआउट पर दूध भी चढ़ाया। इस जश्न में रजनीकांत की बेटी सौंदर्या भी शामिल हुईं। वह फैंस के साथ डांस करती नजर आईं।
रजनीकांत की 'जेलर 2' की शुरुआत काफी दमदार हुई। पिक्चर की कहानी 2023 में आई 'जेलर’ के बाद शुरू होती है। बेटे अर्जुन की मौत के बाद टाइगर (रजनीकांत) छिपकर रह रहा है। उसे मारने के लिए कई लोग ढूंढ रहे हैं। ऐसे में वो अपने परिवार को बचाते हुए छोटी मोटी नौकरियां कर रहा है।
मगर उसका मकसद आज भी बड़ा है। टाइगर का हुकुम उसके रास्ते में आने वाले हर शख्स को मानना होगा। अगर नहीं माना तो टाइगर किसी का भी खून बहाने में दो बार नहीं सोचता।
‘जेलर 2’ के पहले हाफ में खूब बढ़िया कॉमेडी है। मूर्ति के किरदार में एक्टर नमो नारायण बेहद फनी हैं। मूर्ति की ऊट पटांग हरकतें और उसका कॉन्फिडेंस आपको खूब हंसाता है।
इंटरवल तक आते–आते टाइगर अपनी असलियत लोगों के सामने ले आता है। यही वो पल है जब रजनीकांत का स्वैग और एक्शन भरे सीन्स आपके रोंगटे खड़े करने लगते हैं। पहले हाफ का अंत बेहद जबरदस्त अंदाज में होता है। देखते हैं आगे फिल्म क्या मोड़ लेगी।
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन सुबह 10 बजे तक कमाए 13.13 करोड़ रुपये
रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन सुबह 10 बजे तक भारत में 13.13 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 15.49 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस दौरान फिल्म देशभर में 3,878 शोज में दिखाई गई।
फिल्म के तमिल वर्जन का सबसे ज्यादा योगदान रहा है। इसने 2,550 शोज के जरिए 10.96 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, तेलुगु वर्जन ने 755 शोज से 1.92 करोड़ रुपये कमाए। हिंदी वर्जन का कलेक्शन 22 लाख रुपये रहा, जो 548 शोज में दिखाया गया। इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन ने 25 शोज के जरिए 3 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
Jailer 2 Movie Review: फिर जेलर स्टाइल में हुई रजनीकांत की एंट्री
फिल्म ‘जेलर 2’ की शुरुआत पिछली फिल्म के खत्म होने के तीन महीने बाद से हुईं है। यहां मुत्थु बने रजनीकांत एक बार फिर दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वो सिस्टम से पंगे ले रहे हैं।
'जेलर 2' देखने चेन्नई के थिएटर पहुंचे धनुष
अभिनेता धनुष गुरुवार सुबह चेन्नई के रोहिणी थिएटर पहुंचे, जहां वह सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' देखने पहुंचे। थिएटर में एंट्री करते समय धनुष ने फोटोग्राफर्स की ओर हाथ हिलाकर अभिवादन किया और तेजी से अंदर चले गए। इस दौरान वहां मौजूद मीडिया और फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिला।
बता दें कि धनुष की शादी पहले रजनीकांत की बेटी, फिल्ममेकर और प्लेबैक सिंगर ऐश्वर्या रजनीकांत से हुई थी। दोनों ने साल 2024 में अलग होने का ऐलान किया था।
Jailer 2 Movie Early Release Live Updates: ऋतिक रोशन के काम की हो रही तारीफ
एक्स पेज तेलुगु360 के मुताबिक, ‘जेलर 2’ का पहला हाफ शानदार, जबकि दूसरा हाफ औसत है। रिव्यू में रजनीकांत के दमदार अंदाज, अनिरुद्ध के संगीत और फिल्म के भव्य प्रोडक्शन की तारीफ की गई। ऋतिक रोशन को शानदार बताया गया। फिल्म को मनोरंजक सीक्वल बताते हुए 5 में से 2.75 स्टार दिए गए।
Jailer 2 Box Office Collection: रजनीकांत की फिल्म ने भारत में सुबह 9 बजे तक की 11.30 करोड़ रुपये की कमाई
ट्रेड साइट सैकनिल्क (Sacnilk) के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अब तक 11.30 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की है। यह फिल्म अभी 2,975 शोज़ में चल रही है, और भारत में इसका फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 13.33 करोड़ रुपये है। तमिल वर्ज़न सबसे आगे है, जिसने 2,200 शोज़ से 10.05 करोड़ रुपये (नेट) कमाए हैं। तेलुगु वर्ज़न ने 354 शोज़ से 1.09 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्ज़न ने 404 शोज़ से 0.14 करोड़ रुपये की कमाई की है। कन्नड़ वर्ज़न ने 17 शोज़ से 0.02 करोड़ रुपये का योगदान दिया है।
आज है रजनीकांत डे!
सिनेमाघरों और सोशल मीडिया पर इस वक्त जश्न का माहौल है। रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज हो चुकी है। देशभर में भारी मात्रा में इसे देखने के लिए दर्शक थिएटर पहुंच रहे हैं। तमिलनाडु में थलाइवा को पूजा भी जा रहा है।
मिथुन चक्रवर्ती ने रखी थी शर्त
‘जेलर 2’ में बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती भी नजर आने वाले हैं। 'जेलर 2 स्पेशल शो' नाम से आयोजित इवेंट के दौरान मिथुन ने बताया था की उन्होंने रजनीकांत से शर्त रखी थी कि पिक्चर में वो न तो उन्हें मारेंगे और न ही उनपर गोली चलाएंगे। इसपर रजनी राजी हो गया और मिथुन ने पिक्चर की।
जेलर 2 से सेंसेशन बनीं अपेक्षा
अपेक्षा पोरवाल को 'जेलर 2' के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन अवतार में देखा गया था। ट्रेलर में नजर आने के बाद से अपेक्षा इंटरनेट पर छा गईं। ट्रेलर में वो हाथ में बंदूक लिए और तलवार चलाती नजर आई थीं। उनके अवतार की खूब तारीफ भी हुई।
विदेश में भी हुई बढ़िया बुकिंग
भारत के साथ-साथ 'जेलर 2' विदेशों में भी अच्छा बज बनाए हुए है। ओपनिंग डे के लिए विदेश में भी अभी से फिल्म ने 25 करोड़ रुपये की बड़ी कमाई दर्ज कर ली है। यूएस के नॉर्थ अमेरिका में इसकी सबसे ज्यादा इंटरनेशनल एडवांस बुकिंग हुई है। यहीं रजनीकांत सबसे ज्यादा फेमस भी हैं।
टिकट विंडो पर भी होगी बड़ी कमाई?
घरेलू और विदेशी ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग ने मिलकर 55 करोड़ रुपये की कमाई को पार कर लिया है। पिक्चर के बज को देखते हुए जाहिर है कि टिकट विंडो पर भी ये बढ़िया कमाई करेगी। जैसे में माना जा रहा है कि रिलीज के पहले दिन 'जेलर 2', वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
तमिलनाडु है सबसे आगे
कमाई के मामले में रजनीकांत का शहर तमिलनाडु सबसे आगे है। यहां से ओपनिंग डे कलेक्शन में 10 करोड़ रुपये का योगदान हो रहा है। शहरभर में 'जेलर 2' के 3300 से ज्यादा शोज लगेंगे, जिसमें से 500 अभी से हाउसफुल हैं। तमिलनाडु की लगभग आधी एडवांस बुकिंग की सेल चेन्नई से हुई है। यहां 1000 शोज से लगभग 4.80 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने कर ली है।
दशहरे का मिलेगा फायदा
फैंस ने 'जेलर 2' को अभी से ही अगले हफ्ते के लिए भी बुक कर ली है। सोमवार, 19 अक्टूबर के लिए अभी से 1.71 लाख टिकट बुक हो चुके हैं। इनकी कीमत 2.88 करोड़ रुपये है। फिलहाल मंगलवार, 20 अक्टूबर के लिए पिक्चर की एडवांस बुकिंग नहीं खुली है। लेकिन माना जा रहा है कि दशहरा होने की वजह से भारी मात्रा में दर्शक उस दिन फिल्म देखने पहुंचेंगे।
इस हफ्ते करेगी बढ़िया कमाई
शुक्रवार, 16 अक्टूबर के लिए 'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग में 4.49 लाख टिकट बिके हैं। इसी के साथ फिल्म 7.88 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। शनिवार, 17 अक्टूबर के लिए इसके 4.34 लाख टिकट बिके हैं, जिससे 7.59 करोड़ रुपये की कमाई पक्की है।
धड़ल्ले से हो रही एडवांस बुकिंग
'जेलर 2' की एडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते खुली थी। सैकनिल्क के मुताबिक, अपने ओपनिंग डे यानी गुरुवार, 15 अक्टूबर के लिए पिक्चर ने 14.47 लाख टिकट बेच दिए हैं। ऐसे में इसने अभी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 30.90 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
चेन्नई भी नहीं पीछे
चेन्नई में 'जेलर 2' का पहला शो सुबह 8:30 बजे शुरू होगा। यहां टिकट की कीमत 50 से 400 रुपये तक है। ज्यादातर सिनेमाघरों में टिकट 250 रुपये या इससे कम में मिल रहे हैं। कोच्चि में सुबह के शो के टिकट 200 से 550 रुपये के बीच हैं।
तगड़ा है जेलर 2 का बज
रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर जनता के बीच तगड़ा बज बना हुआ है। बेंगलुरू में फिल्म के शो सुबह 6.30 बजे से शुरू हो रहे हैं। इसमें कुछ स्पेशल मॉर्निंग शोज की टिकट की कीमत 2000 रुपये भी पहुंच गई है, जबकि चेन्नई में शोज 400 रुपये से शुरू हो रहे हैं।
बेंगलुरू में सुबह-सुबह देख पाएंगे जेलर 2
बेंगलुरु में 'जेलर 2' के तमिल वर्जन का टिकट 200 रुपये से शुरू होकर 2000 रुपये तक है। ज्यादातर सिनेमाघरों में सुबह के शो के टिकट 670 से 1600 रुपये के बीच हैं।
जेलर का सीक्वल है जेलर 2
रजनीकांत की 'जेलर 2', साल 2023 में आई उनकी फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है। 'जेलर' भी सिनेमाघरों में धूमधाम से रिलीज हुई थी। फैंस ने इसका जश्न मनाया था। ये फिल्म दुनियाभर में हिट साबित हुई।
15 अक्टूबर को होगा धमाल
सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए 15 अक्टूबर का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिन फिल्म 'जेलर 2' रिलीज हो रही है। पिक्चर की रिलीज से जुड़ी पल-पल की अपडेट हम आपको दे रहे हैं।
रजनीकांत बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म 'जेलर 2', 15 अक्टूबर को देश के साथ-साथ दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। माना जा रहा है कि ये एक्शन थ्रिलर रजनीकांत की सबसे बड़ी हिट साबित होगी।
