एक्टर राजेश शर्मा इस समय पैर में एक गंभीर इंफेक्शन की वजह से पश्चिम बंगाल के मणिपाल अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर की हेल्थ अपडेट सामने आई है जिसमें पता चला है कि वह पहले से बेहतर हैं। वहीं दूसरी ओर फिल्म फौजी के मेकर्स ने उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया जिनमें इस बात का दावा किया जा रहा था कि एक्टर को सेट पर किसी जहरीले कीड़े ने काटा है। मेकर्स इस बात को नकारते नजर आए हैं। वहीं उनकी दोस्त सुदीपा ने उनकी तबीयत के बारे में अपडेट दिया।

यह भी पढ़ें- ‘कुशाल टंडन मुझसे फ्लर्ट करते थे’, श्रेया कालरा का दावा- सीन के बाद रो पड़ती थीं शिवांगी जोशी

एक्टर राजेश शर्मा की दोस्त सुदीपा चटर्जी ने उनकी हेल्थ अपडेट देते हुए एचटी से बात की और बताया कि “वह पहले से बेहतर हैं। अब उनकी हालत पहले से बेहतर है। बताया जा रहा है कि किसी अज्ञात जहरीले कीड़े के काटने के बाद उनका इलाज चल रहा है और डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं। हैदराबाद से लौटने के बाद उन्हें बुखार और बेचैनी महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।” सुदीपा ने इस बात को साफ किया कि पिछले दो दिनों में उनकी तबीयत में काफी सुधार आया है।

एक्टर से मिलने कोलकाता के नेता डॉ. इंद्रनील खान भी पहुंचे। एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्होंने एक्टर से मुलाकात की तस्वीरें साझा की। अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक्टर की ये पहली फोटो सामने आई। तस्वीर में एक्टर पहले से बेहतर दिखाई दिए। इसी ट्वीट पर पश्चिम बंगाल के सीएम का भी रिएक्शन देखने मिला। उन्होंने भी एक्टर के जल्द ही ठीक होने की कामना की।

यह भी पढ़ें- ‘कभी एहसास ही नहीं हुआ कि वो इतने हैंडसम हैं’, ऋतिक रोशन की को-स्टार ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

‘गुलटे’ की रिपोर्ट के अनुसार, राजेश शर्मा अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने से करीब एक हफ्ते पहले ही ‘फौजी’ की शूटिंग पूरी कर घर लौट चुके थे। प्रोडक्शन टीम के मुताबिक, उन्हें किसी भी मेडिकल इमरजेंसी की सूचना नहीं मिली थी। मेकर्स उनसे बात करने की कोशिश भी की लेकिन कोई उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

बता दें कि एक्टर राजेश शर्मा की हेल्थ के लिए उनके दोस्त अक्षय कुमार ने भी चिंता जताई थी। एक्स प्लेटफॉर्म पर उन्होंने एक्टर की तबीयत के बारे में चिंता जताते हुए लिखा था, ‘शूटिंग के दौरान कीड़े के काटने के बाद मेरे प्रिय दोस्‍त राजेश की तबीयत के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। आशा है कि महादेव उन्हें जल्‍दी और पूरी तरह स्वस्थ होने का आशीर्वाद देंगे। जल्दी ठीक हो जा यार, अभी साथ बैठ के बहुत हंसना है।’

अक्षय कुमार और राजेश शर्मा ने साथ में स्पेशल 26 और भूत बंगला जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

सुदीपा ने ये भी बताया कि डॉक्टर्स लगातार उन पर ध्यान दे रहे हैं और उनका कहना है कि वो अगले दो-तीन दिन में ठीक भी हो जाएंगे। साथ ही एक्टर राजेश शर्मा के मैनेजर ने झूठी अफवाह फैलाने वालों से ऐसा ना करने की विनती भी की है। उन्होंने कहा कि वह 24 घंटे उनके साथ हैं, इंफेक्शन बस उनके पैर में हैं और वो ठीक हो रहे है। इन सभी बातों से अलग फिल्म फौजी के मेकर्स का बयान सामने आया। जिसमें उन्होंने साफ किया कि राजेश शर्मा को कीड़े ने उनकी फिल्म के सेट पर नहीं काटा है। इन तरह के सभी दावों को मेकर्स ने खारिज कर दिया है।