दिल्ली चुनाव के लिए राजेश खन्ना तक लगा चुके हैं पैसा, बॉलीवुड के शॉट गन शत्रुघ्न सिन्हा से हो गई थी दुश्मनी
Delhi Election, Delhi Election 2020: वह साल 1993 का था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरचरण सिंह दिल्ली के तिमारपुर सीट से उम्मीदवार थे। तब कांग्रेस पार्टी में सुपरस्टार राजेश खन्ना की खूब चलती थी। खन्ना तब दिल्ली के सांसद भी थे। खन्ना के सांसद बनने का वाकया भी दिलचस्प है।

Delhi Election, Delhi Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। पार्टियां पूरी ताकत के साथ इसके प्रचार-प्रसार में लगी हुई हैं। साल 2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 सीटों में से 67 सीटें जीती थीं वहीं केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी सिर्फ 3 सीटें ही अपने नाम कर सकीं तो वहीं कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल पाया था।
मौजूदा चुनाव के बहाने कांग्रेस के नेता हरचरण सिंह जोश दिल्ली के चुनावी इतिहास की तरफ लौटते हैं और साल 1993 में हुए विधानसभा चुनाव को याद करते हैं। और इसका कनेक्शन बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना तक पहुंचता है। दरअसल तब के दिल्ली चुनाव में राजेश खन्ना ने कांग्रेस के लिए पैसे लगाए थे। और ये पैसा उन्होंने चंदे के रूप में हरचरण के लिए कांग्रेस को दिया था।
वह साल 1993 का था। कांग्रेस पार्टी की तरफ से हरचरण सिंह दिल्ली के तिमारपुर सीट से उम्मीदवार थे। तब कांग्रेस पार्टी में सुपरस्टार राजेश खन्ना की खूब चलती थी। खन्ना तब दिल्ली के सांसद भी थे। खन्ना के सांसद बनने का वाकया भी दिलचस्प है। साल 1991 के आम चुनाव में लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात के गांधीनगर और नई दिल्ली दोनों सीटों से चुनाव जीता था।
बता दें आडवाणी ने तब नई दिल्ली की सीट से इस्तीफा दे दिया जिसके लिए जून 1992 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ था जिसमें भाजपा ने शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट दिया तो वहीं कांग्रेस ने सुपर स्टार राजेश खन्ना को मैदान में उतारा। इसके प्रचार में शत्रुघ्न ने काका को मदारी बोल दिया था जिसके बाद दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी और सालों तक बात नहीं की थी। उस चुनाव में काका 25 हजार वोटों से शत्रुघ्न को मात दी थी।
खैर हरचरण सिंह उस चुनाव में प्रचार के लिए काका से गुजारिश की थी। बकौल हरचरण सिंह, राजेश खन्ना को मैं छात्र राजनीति के दिनों में मिल चुका था। वे मुझे पहचानते थे। इसलिए चुनावी जनसभा करने के लिए राजी हो गए। वह न सिर्फ जनसभा करके गए, बल्कि मुझे चुनाव लड़ने के लिए एक लाख रुपये का चंदा भी दे गए। आगे सिंह ने कहा, तराजेश खन्ना की चुनावी जनसभा के बाद हमारी सीट पर चुनावी माहौल गरमा गया था।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।