इन दिनों शहनाज गिल और राघव जुयाल के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के अटकलें लग रहे हैं। हाल ही में राघव ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिसके एक वीडियो के बाद दोनों के रिश्ता सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में राघव शहनाज गिल को भीड़ और पैपराजी से बचाते नजर आए थे।

राघव और शहनाज ने ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में साथ काम किया था। तब भी दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा हुई थी। इसके अलावा दोनों को पहाड़ों में साथ घूमते देखा गया था। अब एक बार फिर इनके वीडियो के सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से चल रही डेटिंग की अफवाहें एक बार फिर तेज हो गईं।

अब पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राघव जुयाल ने इस वायरल वीडियो पर खुलकर बात की। राघव ने कहा, “मेरे माता-पिता ने मुझे एक जिम्मेदार इंसान बनना सिखाया है। अगर आपकी जगह कोई भी महिला होती और कुछ लोग उस पर टूट पड़ते, तो जरूरत पड़ने पर मैं उसे बचाने के लिए मुक्का मारने से भी पीछे नहीं हटता। मेरी परवरिश ही ऐसी हुई है। मैं उन लोगों की तरह नहीं हूं जो सिर्फ खड़े होकर तमाशा देखते रहें। मैं अपने दोस्तों, परिवार और अपने साथ मौजूद किसी भी महिला की मौत तक रक्षा करूंगा। चाहे वह आप हों या कोई और महिला, यह मेरा स्वभाव है।”

उन्होंने आगे कहा कि जैसे ‘पवित्र स्त्री ऊर्जा’ होती है, वैसे ही ‘पवित्र पुरुषत्व’ भी होता है और दोनों का संतुलन जरूरी है। राघव ने कहा, “मेरा डांस, मेरी कला और मेरी अभिव्यक्ति मेरे भीतर की स्त्री ऊर्जा को दिखाती है। लेकिन जब हालात ऐसे होते हैं, तब मेरे माता-पिता के दिए गए संस्कार सामने आते हैं। उन्होंने मुझे महिलाओं का सम्मान करना, अपनी बहन और दोस्तों के साथ खड़े रहना और उनकी रक्षा करना सिखाया है।”

यह भी पढ़ें: शहनाज गिल के साथ रिश्ते पर राघव जुयाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने शादी कर ली….

राघव ने यह भी कहा कि ऐसे समय में वह अपनी स्टार इमेज के बारे में बिल्कुल नहीं सोचते। उन्होंने कहा, “अगर किसी महिला के साथ गलत हो रहा हो तो मैं खड़े होकर देख नहीं सकता, चाहे वह कोई भी हो। अगर ऐसी स्थिति आती है तो मुझे पता है कि उससे कैसे निपटना है और बीच में आने से मुझे कोई हिचकिचाहट नहीं होती। उस वक्त मैं अपनी स्टार इमेज या पब्लिक इमेज के बारे में नहीं सोचता।”

शहनाज गिल ने भी राघव संग रिश्ते पर किया रिएक्ट

वहीं, शहनाज गिल ने भी हाल ही में पिंकविला से बातचीत में डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी। हालांकि उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और राघव जुयाल को अपना अच्छा दोस्त बताया।

यह भी पढ़ें: ‘वो मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गया’- शहनाज गिल ने बताया सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद उनकी जिंदगी में हुए ये बदलाव

जब उनसे रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “प्लीज, कोई पर्सनल सवाल मत पूछिए।” इसके बाद उन्होंने फैंस से राघव की आने वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को सपोर्ट करने की अपील की। शहनाज ने कहा, “मेरे दोस्त की फिल्म आ रही है, ‘भाई तेरा स्टार है’, आप प्लीज उसे सपोर्ट करें।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

उन्होंने आगे कहा, “वो मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। उसकी फिल्म का चलना बहुत जरूरी है।” वर्क फ्रंट की बात करें तो राघव जुयाल जल्द ही फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ में नजर आएंगे।