राघव चड्ढा को हाल ही में पार्टी के भीतर पदावनत किया गया। उन्हें आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया और उनकी जगह सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया है। इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह “चुप कराए गए हैं, लेकिन हारे नहीं हैं।”

अब प्रियंका चोपड़ा जो परिणीति चोपड़ा की बहन भी हैं, उन्होंने राघव का समर्थन किया है। उन्होंने राघव के वीडियो पर कमेंट करते हुए सपोर्ट किया है। हैं।

क्या है राघव चड्ढा का वीडियो?

राघव चड्ढा ने जो वीडियो साझा किया, उसमें संसद के विभिन्न सत्रों में उठाए गए मुद्दों की झलक दिखाई गई। इस वीडियो में उन्होंने शिक्षा-रोजगार के अंतर, “वन नेशन-वन मेडिकल ट्रीटमेंट”, वेतन सूचकांक और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग जैसे विषयों को उठाते हुए दिखाया।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ के क्रेडिट में क्यों कहा गया सतीश कौशिक और उनके परिवार को शुक्रिया, जानिए दिवंगत एक्टर का फिल्म से कनेक्शन

वीडियो के कैप्शन में राघव ने केवल भारतीय ध्वज का इमोजी पोस्ट किया। इस पर प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में हार्ट-आइज़, तालियां और क्लैप इमोजी के जरिए समर्थन जताया।

यह भी पढ़ें: ‘अपने फैसले पर पछतावा हो रहा होगा’, मुकेश छाबड़ा का खुलासा साउथ और बॉलीवुड सितारों ने ठुकराया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का किरदार

पिछले साल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजा राघव चड्ढा के 37वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव की सगाई की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, “हेप्पी बर्थडे राघव चड्ढा। आने वाला साल आपके लिए सेहत, खुशियों और नए अनुभवों से भरा रहे।”

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा एसएस राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और Babu और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम मिकाओं में नजर आएंगे।