70 के दशक की फिल्मों ही नहीं, गानों का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। उस दौर के गाने मूवीज की पहचान बन जाते थे, और आज भी उनके बोल लोगों के दिलों को सुकून देने का काम करते हैं। यहां जिक्र 49 साल पुराने एक ऐसे हिट गाने का कर रहे हैं, जिसे यूट्यूब पर पूरी दीवानगी के साथ म्यूजिक लवर्स सुनते हैं।

हिंदी फिल्मों के गानों को पहले कहानी का भी अहम हिस्सा माना जाता था, और यही कारण था कि गानों का चयन काफी सोच-समझकर किया जाता था। साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म ‘बूढ़ा मिल गया’ का नाम उस दौर की चर्चित मूवीज की लिस्ट में शामिल किया जाता है। फिल्म के एक गाने को काफी ज्यादा पसंद किया गया, और इस रोमांटिक गाने का जादू आज भी लोगों पर देखने को मिलता है।

यहां जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं, उसने रेडियो पर काफी ज्यादा धमाल मचाया था। श्रोताओं की तरफ से इस गाने को बार-बार प्ले करने की फरमाइश की जाती थी। इसकी धुन में इतनी ज्यादा मिठास है कि लोग इसे अचानक चलते हुए गुनगुनाने लगते हैं। खास बात यह है कि कई दशक का समय होने के बाद भी इसकी चमक आज भी गाने सुनने के शौकीनों के बीच बरकरार है। आज भी पुराने गाने सुनने वाले इसे बड़े प्यार से सुनना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें: 7 IMDb रेटिंग वाली इस फिल्म ने OTT पर मचाया धमाल, ‘सैयारा’ को भी भूल जाएंगे आप

किशोर कुमार की आवाज ने बनाया गाने को यादगार

इस गाने का नाम ‘रात काली एक ख्वाब में आई’ है। किशोर कुमार की आवाज ने इस गाने को और ज्यादा शानदार बनाने का काम किया। वहीं, इसकी धुन को संगीतकर आर डी बर्मन ने तैयार किया था। वहीं, गाने के बोल शायर मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे। खास बात है कि इस गाने की धुन और रोमांटिक बोल ने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय बना दिया था। यही कारण है कि यूट्यूब पर आज भी इस गाने को पहले जितना ही प्यार दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही मचाया तहलका, 32 करोड़ के बिके प्रीव्यू टिकट