तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय हाल ही में जब अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ एक शादी के रिसेप्शन में पहुंचे तो हर तरफ अफेयर की खबरों ने सुर्खियां बटोर लीं। जिसके बाद अभिनेता और फिल्ममेकर आर. पार्थिबन ने तृषा कृष्णन की आलोचना की थी, जिस पर तृषा कृष्णन ने उन्हें जवाब भी दिया था। अब पार्थिबन ने इसे अनजाने में हुई गलती बताते हुए माफी मांगी है।
पार्थिबन ने X पर लिखा है, ”कभी-कभी अनजाने में भी गलतियां हो जाती हैं। गालट्टा अवॉर्ड्स के दौरान एक रैपिड फायर राउंड चल रहा था, जिसमें मुझे जल्दी-जल्दी करीब 20 सवालों के जवाब देने थे। तभी स्क्रीन पर तृषा की तस्वीर दिखाई गई। मैं सोच ही रहा था कि क्या जवाब दूं, तभी दर्शक जोर-जोर से “कुंडवै-कुंडवै” चिल्लाने लगे, जो मणि रत्नम की फिल्म में तृषा के किरदार का नाम है।”
पार्थिबन ने आगे कहा, ”उसी पल, सिर्फ “कुंडवै” शब्द पर मजाकिया अंदाज़ में मैंने कह दिया कि “कुंडवै को घर पर बैठा दो, ताकि कोई समस्या न हो।” मेरी यह बात सुनते ही पूरा ऑडिटोरियम तालियों से गूंज उठा।”
‘अच्छा होगा वह बाहर न निकलें’, अभिनेता-निर्देशक आर पार्थिबन ने तृषा को दी घर में रहने की सलाह
पार्थिबन ने बताया कि उन्होंने इस हिस्से को पब्लिश करने से मना किया था- ”मैंने तुरंत गालट्टा अरुणा से कहा था कि इस हिस्से को प्रकाशित न किया जाए। हालांकि किसी ने उस पल का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और वह बाद में सामने आ गया। जब मुझे एहसास हुआ कि मेरी बात से कुछ लोगों को ठेस पहुंची है, तो मुझे सच में दुख हुआ। इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा इरादा किसी को आहत करने या किसी तरह की परेशानी खड़ी करने का बिल्कुल भी नहीं था।”
तृषा ने इस पर नाराज़गी जताते हुए तृषा ने कहा, “माइक्रोफोन किसी टिप्पणी को न तो बुद्धिमान बनाता है और न ही उसे हास्यपूर्ण। यह सिर्फ मूर्खता को और तेज आवाज में सामने लाता है। जो व्यक्ति बिना समझ के अपमानजनक शब्द बोलता है, वह दरअसल खुद के बारे में ही अनजान रहता है।”
‘अपने काम से काम रखो’, कमल हासन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी नसीहत, ओपन लेटर में लिखी ये बात
