अभिनेत्री तृषा कृष्णन इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय के साथ उनकी कथित नजदीकियां सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों को एक साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में भी देखा गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों को लेकर और अटकलें लगना शुरू हो गई।

फिलहाल तृषा या विजय दोनों में से किसी ने भी इस मुद्दे पर किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, दूसरी तरफ कई जानी-मानी हस्तियों ने इस मामले पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया है। अब ताजा टिप्पणी अभिनेता-निर्देशक आर पार्थिबन की तरफ से आई है। उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसके बाद विवाद बढ़ सकता है। बता दें कि पार्थिबन और तृषा ने फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’ में साथ काम किया था।

यह भी पढ़ें: कौन हैं के-पॉप सिंगर पार्क मिन-जून उर्फ ऑरा, ‘बिग बॉस’ में आ चुके हैं नजर, अब ‘शिव तांडव स्तोत्र’ गाकर फिर हुए वायरल

Award Banner

आर पार्थिबन ने तृषा को दी सलाह

दरअसल, एक अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान पार्थिबन से कुछ ऐसे एक्टर्स के बारे में कमेंट करने के लिए कहा गया, जिनके साथ उन्होंने पहले काम किया था। जब उन्हें स्क्रीन पर तृषा की फोटो दिखाई गई तो अभिनेता ने कहा, “इंधा कुंडावईये कोंजनेरम कुंथवैक्किरथु नल्लथ (इस कुंडावई को कुछ समय के लिए घर पर बैठने के लिए कहना बेहतर है)।”

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि तृषा ने ‘पोन्नियिन सेलवन’ फिल्म में कुंडावई पिरट्टियार का रोल किया था। पार्थिबन यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, “अगर वह बाहर न निकले तो बेहतर है, क्योंकि इससे बहुत सारी समस्याएं पैदा हो रही हैं।” अब उनका यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि साउथ स्टार विजय की वाइफ संगीता ने तलाक की अर्जी दायर की है और उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘जना नायकन’ स्टार का किसी अभिनेत्री के साथ एक्सट्रामैरिटल अफेयर चल रहा है। इसके कुछ दिन बाद तृषा और विजय उद्यमी और फिल्म निर्माता कलपथी एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में साथ नजर आए थे। 

यह भी पढ़ें: जब अमिताभ बच्चन ने अपना बेस्ट एक्टर अवॉर्ड बेटी श्वेता बच्चन को किया था समर्पित

5 अप्रैल को मुंबई में चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 होने वाले हैं। इससे पहले चलिए हम आपको साल 2017 के इस अवॉर्ड इवेंट से जुड़ा एक किस्सा बताते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें