एक रिएलिटी शो के ऑडिशन के दौरान कंटेस्टेंट्स के साथ गलत व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। स्टार स्वर्णा चैनल पर जल्द शुरू होने वाला रिएलिटी शो ‘प्याते हुदुगिर हाली लाइफ’ सीजन 4 के ऑडिशन महारानी लक्ष्मी अमानी कॉलेज में रखे गए थे। वहीं इस कॉलेज की कई छात्राओँ ने रिएलिटी शो के लिए ऑडिशन दिया। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि शो में ऑडिशन के दौरान उनके साथ गलत तरीके से पेश आया गया।
छात्राओं का आरोप है कि ऑर्गनाइजर्स ने लड़कियों को सबके सामने कपड़े उतारने और किस करने के लिए कहा। छात्राओं का कहना है कि ऑडिशन में जो लड़कियां छोटी ड्रेस पहन कर आई थीं। उनकी अलग सी लाइन बनवाई गई थी। इस दौरान लड़कियों से सेक्स से जुड़े सवाल भी पूछे गए जिनका शो से कोई लेना देना नहीं था।
इसके बाद इन छात्राओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। मामला बिगड़ता देख शो के ऑडिशन को तुरंत रुकवाया गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, चैनल के सोर्स ने बताया कि छात्राओं द्वारा जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं उनका कोई आधार नहीं है। कुछ दो से तीन लड़कियां थीं जो जिन्होंने ये सब किया।ऑडिशन में कुछ खास न कर पाने के चलते। लेकिन यह सब हमें और हमारे काम को नहीं रोक पाएगा। ऑडिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

बता दें, ‘प्याते हुदुगिर हाली लाइफ’ सीजन 4 जल्द ही स्टार स्वर्ण में प्रसारित किया जाएगा।इस शो में शहर की लड़कियां गांव के माहौल में रह कर एडजस्ट करती हैं। आखिरी बार यह शो साल 2015 में एयर हुआ था।