ओटीटी का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता जा रहा है, और इसे देखकर निर्माता से लेकर दिग्गज सितारे ओटीटी प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इन दिनों ओटीटी पर टीवी की हिट बहू की एक सीरीज चर्चा में बनी हुई है। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ने भी लीड भूमिका निभाई है। खास बात है कि यह रोमांटिक जॉनर की सीरीज है। बड़े पर्दे पर सैयारा जैसी रोमांटिक फिल्म को खूब पसंद किया गया, और अब ओटीटी पर इसी तरह की एक दमदार सीरीज छा गई है। आइए इसकी डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

यहां हम 6 एपिसोड की हालिया रिलीज सीरीज का जिक्र कर रहे हैं, जिसने ओटीटी पर आते ही धमाल मचा दिया है। अगर आप किसी ऐसी सीरीज की तलाश कर रहे हैं, जिसमें कम एपिसोड हो, और कहानी रोचक हो, तो आपको अब अपनी तलाश यही पर रोक देनी होगी। दरअसल, हम आपके साथ टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की एक रोमांटिक वेब सीरीज की जानाकारी साझा कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने अपनी उम्र से 24 साल बड़े एक्टर संग ऑनस्क्रीन रोमांस किया है।

तेजस्वी की इस सीरीज का नाम ‘साइको सैयां’ है, जो इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। कम एपिसोड और दमदार कहानी की वजह से यह सीरीज मस्ट वॉच लिस्ट में शामिल हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: Holi 2026: जब टब में डुबोकर होता था मेहमानों का स्वागत, अमिताभ बच्चन की होली पार्टी बनी मिसाल

टीवी के बहू ने दिए रोमंटिक सीन्स

‘साइको सैयां’ में कई इंटीमेट सीन्स भी दिखाए गए हैं। इस वेब सीरीज में तेजस्वी प्रकाश और रवि किशन ने रोमांटिक सीन दिए हैं। तेजस्वी और रवि किशन की उम्र में 24 साल का अंतर है। तेजस्वी छोटे पर्दे पर कई हिट सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में काम किया है।

साइको सैयां सीरीज को ओटीटी प्लेटफॉर्म एम एक्स प्लेयर पर फ्री में देखा जा सकता है। रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन होली वीकेंड पर भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। खासतौर पर तेजस्वी के फैंस इस वेब सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं।