शैलेंद्र सिंह बॉलीवुड के फेमस निर्माताओं में से एक हैं। उन्होंने ‘पेज 3’, ‘ट्रैफिक सिग्नल’ जैसी नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्मों को फाइनेंस किया। इसके अलावा उन्होंने डायरेक्टर शूजीत सरकार की पहली फिल्म ‘यहां’ को भी प्रोड्यूस किया था। अब हाल ही ने निर्माता ने एक इंटरव्यू में अपनी उस फिल्म को लेकर बात की है, जो उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ बनाई थी और ये मूवी ‘शू बाइट’ थी। दरअसल, उन्होंने ‘शू बाइट’ के राइट्स को लेकर अमिताभ बच्चन और शूजीत सरकार के साथ चल रही लड़ाई के बारे में बात की है।
प्रोड्यूसर ने दावा किया कि उन्होंने फिल्म की कहानी ‘जॉनी वॉकर’ टाइटल के तहत डेवलप की थी, जिसे बाद में शूजीत ने शू बाइट नाम दिया। शैलेंद्र ने शूजीत पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनकी फिल्म को UTV के रॉनी स्क्रूवाला को बेच दिया और एक अलग बैनर, टाइटल के तहत फिल्म बनाई, जबकि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए अमिताभ बच्चन को पहले ही 4 करोड़ रुपये एडवांस में दे दिए थे।
शूजीत सरकार पर लगाया आरोप
सिद्धार्थ कन्नन के साथ बात करते हुए शैलेंद्र ने बताया कि शूजीत की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘यहां’ को सपोर्ट किया था। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले, लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद उन्होंने ‘जॉनी वॉकर’ नाम के एक और प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू किया। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने ‘जॉनी वॉकर’ नाम की एक फिल्म का आइडिया बनाया। हमने उसे अपने ऑफिस में लिखा और अमिताभ बच्चन को पिच किया।
वह फिल्म में जॉनी का किरदार निभाने वाले थे। मैं शूजीत को अमिताभ बच्चन से उनके बंगले जलसा में मिलवाने ले गया। मैंने उन्हें अमिताभ बच्चन से मिलवाया और डील भी साइन हो गई। मैंने अमिताभ बच्चन को एक्टिंग के लिए 4 करोड़ रुपये दिए।” शैलेंद्र ने कहा कि उन्हें यह जानकर झटका लगा कि अमिताभ बच्चन अपनी प्रोडक्शन कंपनी AB Corp के तहत फिल्म बनाना चाहते हैं।
प्रोड्यूसर बोलें, “31 दिसंबर को मेरा एक कॉन्सर्ट था, जहां शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा जैसे बॉलीवुड के सभी बड़े नाम मौजूद थे। AB Corp के CEO वहां आए और उन्होंने मुझसे कहा कि आपकी फिल्म जॉनी वॉकर को AB Corp प्रोड्यूस करेगी। फिर मैंने कहा कि मैं उसे पहले ही फिल्म प्रोड्यूस कर रहा हूं, मैंने मिस्टर बच्चन को फिल्म के लिए एक्टर के तौर पर चुना है और उन्हें 4 करोड़ रुपये दिए हैं और कॉन्ट्रैक्ट साइन हो चुका है। मैं नहीं चाहता कि AB Corp मेरी फिल्म प्रोड्यूस करे। मुझे सिर्फ मिस्टर बच्चन एक एक्टर के तौर पर चाहिए।”
शैलेंद्र ने आगे बताया कि फिल्म के अधिकार छोड़ने से इनकार करना उन्हें भारी पड़ गया और आखिरकार उनसे प्रोजेक्ट छिन गया। प्रोड्यूसर बोले, “उसके बाद मैंने शूजीत सरकार को अमिताभ बच्चन के लिए हमेशा के लिए खो दिया।
उस दिन से अमिताभ बच्चन के सभी विज्ञापनों को वही डायरेक्ट करते। मैंने अपनी फिल्म भी गंवा दी। बाद में वही फिल्म ‘जॉनी मस्ताना’ के नाम से बनी, जिसे यूटीवी ग्रुप के फाउंडर रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया। इसे शूजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था, जिसमें अमिताभ बच्चन और दीया मिर्जा थे, लेकिन वह फिल्म आज तक रिलीज नहीं हुई। क्यों?”
निर्माता ने लास्ट में कहा, “हमने केस किया। इंटरनेशनल स्टूडियो ने भी केस किया। फिल्म के खिलाफ कई केस किए गए। हमारा केस अभी भी चल रहा है और फिर मैं एक बार फ्लाइट में मिस्टर बच्चन से मिला, मैंने उनसे पूछा कि यह क्या है? उन्होंने कुछ नहीं कहा, वह बस मुस्कुराए।”
यह भी पढ़ें: ‘अच्छी फिल्में नहीं बन रहीं…’ ‘ओ रोमियो’ की रिलीज से पहले बॉलीवुड पर ये क्या बोल गए शाहिद कपूर?
