प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकन टीवी शो पर किया अपने ‘एक्सेंट’ के बारे में खुलासा, बताया- क्यों ऐसा है उनका बोलने का अंदाज
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में स्टीफेन कोलबर्ट होस्टेड द लेट शो पर पहुंची। इससे पहले जब प्रियंका द एलेन डी जेनरेस शो पर पहुंची थीं तो वह पहली बार ऑन स्क्रीन टकीला के शॉट्स लेती नजर आई थीं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में स्टीफेन कोलबर्ट होस्टेड द लेट शो पर पहुंची। इससे पहले जब प्रियंका द एलेन डी जेनरेस शो पर पहुंची थीं तो वह पहली बार ऑन स्क्रीन टकीला के शॉट्स लेती नजर आई थीं। स्टीफेन के शो पर भी प्रियंका ने कई मजेदार चीजें कीं। प्रियंका ने शो पर अपने अमेरिकन एक्सेंट को लेकर खुलासा करते हुए बताया कि आखिर कैसे उनका एक्सेंट इंटरनेशनल हो गया। प्रियंका स्टीवेन को भारत में सिनेमा को लेकर फैन्स की दीवानगी के बारे में बता ही रही थीं तभी उनके एक शब्द पर स्टीफेन ने उन्हें टोक लिया। इस पर प्रियंका ने कहा- देखिए लोगों को लगता है कि मेरा एक्सेंट मेरी ही तरह बहुत ज्यादा कन्फ्यूजिंग है, मुझे खुद नहीं पता है कि ऐसा क्यों है, यह एक ग्लोबल एक्सेंट हो गया है। इसके बाद प्रियंका ने शो पर एक और खुलासा करते हुए बताया कि वह 4 साल तक अमेरिका में रही हैं। उन्होंने अपना हाई स्कूल अमेरिका से ही किया है।
गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया पर हाल ही में 7 मुस्लिम बहुल देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए बैन पर अपने विचार सामने रखे हैं। प्रियंका ने कहा- सभी बैन देश उन स्थानों में शामिल हैं जहां पर यूनिसेफ का बहुत सा काम चल रहा है। जहां के बच्चे सबसे ज्यादा सफर कर रहे हैं। अभी तक प्रोफेशन और एज ग्रुप के लोगों ने कुछ क्यों नहीं कहा? लेकिन अगर आप अपनी बात को कहते हैं तो इससे कुछ बदलाव तो जरूर होगा। हमें एक बदलाव लाना पड़ेगा। कृपया मेरा सहयोग करें ताकि हमारी आवाज वैश्विक स्तर पर इतनी ऊंची उठ सके जिससे कि हमारे बच्चों के साथ धार्मिक आधार पर पक्षपात ना हो और ना ही वो राजनीति का शिकार बन सकें।
बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अभी तक हॉलीवुड के प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगी हुई थी। जिसकी वजह से वह पिछले काफी समय से बॉलीवुड फिल्मों में दिखाई भी नहीं दी। लेकिन वह जल्द ही संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली की अपनी अगली फिल्म मशहूर कवि साहिर लुधियानवी पर बनाना चाहते है। संजय लीला भंसाली ने साहिर लुधियानवी के किरदार के लिए शाहरूख खान को फानइल किया हैं। वहीं वह प्रियंका चोपड़ा को शाहरूख के अपोजिट कास्ट करना चाहते हैं।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।