भारत के लिए गर्व का पल है क्योंकि मशहूर एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा 98वें ऑस्कर अवार्ड्स 2026 में अवॉर्ड देती नजर आएंगी। ऑस्कर आयोजक, Academy of Motion Picture Arts and Sciences (AMPAS) ने गुरुवार, 5 मार्च को उनके नाम की घोषणा की। प्रियंका के साथ इस स्लेट में विल अर्नेट, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, एनी हैथवे, ग्वेनेथ पॉल्ट्रो और पॉल मेस्कल भी शामिल हैं।

प्रियंका ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर भी शेयर की और लिखा, “The 2026 Academy Awards।” उन्होंने पहले भी 2016 और 2017 में ऑस्कर समारोह में हिस्सा लिया था।

उनका यह ऑस्कर लुक खास है क्योंकि यह गोल्डन ग्लोब्स 2026 में उनकी उपस्थिति के सिर्फ दो महीने बाद है, जहां उन्होंने K-pop स्टार लीसा के साथ टीवी सीरीज़ – ड्रामा में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया था। उस समय प्रियंका ने मिडनाइट ब्लू ड्रेस और डायमंड नेकलेस पहना था।

अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरिश आज लेंगे सात फेरे, जानें कौन हैं उनकी होने वाली पत्नी नयनिका रेड्डी

प्रियंका इस समय अपनी एक्शन-एडवेंचर फिल्म ‘द ब्लफ’ की सफलता का आनंद ले रही हैं, जो ग्लोबल स्ट्रीमिंग चार्ट्स में नंबर 1 पर है और Amazon Prime Video पर ट्रेंड कर रही है।

98वें ऑस्कर अवार्ड्स का समारोह Dolby Theatre, Ovation Hollywood में आयोजित होगा और यह भारत के समय के अनुसार ये 16 मार्च सुबह 4:30 बजे शुरू होगा। अन्य प्रजेंटर्स में एड्रियन ब्रॉडी, मिकी मैडिसन, जो सलडाना, हविएर बार्डेम, क्रिस इवांस, डेमी मूर, और माया रूडल्फ शामिल हैं।

इस साल ‘सिनर्स’ फिल्म को ऑस्कर में सबसे ज्यादा 16 नामिनेशन मिले हैं।

पत्नी संग तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे विजय, वीडियो वायरल