बेवॉच में अपने कोस्टार द रॉक को नीचा दिखा कर खुश हुईं प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अकसर चर्चा में रहती हैं। कभी उनके अमेरिकी टीवी शो, कभी हॉलीवुड फिल्म तो कभी वहीं के मशहूर चैट शो जहां जाकर प्रियंका चोपड़ा कई सनसनीखेज बातें करती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अकसर चर्चा में रहती हैं। कभी उनके अमेरिकी टीवी शो, कभी हॉलीवुड फिल्म तो कभी वहीं के मशहूर चैट शो जहां जाकर प्रियंका चोपड़ा कई सनसनीखेज बातें करती हैं। हाल ही में द टुनाइट शो पर उन्होंने जिमी फैलन के शो होली मनाई। जी हां और इसकी झलक हमें उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से मिली। इस शो पर उन्होंने होली तो खेली ही और साथ में एक ऐसी बात कही शो के होस्ट भी देखते रह गए।
जब प्रियंका से पूछा गया कि उन्होंने फिल्म में विलेन का रोल निभाया तो आपको कैसा लगा। इस पर उन्होंने कहा, मुझे इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा कर बहुत अच्छा लगा। मुझे नहीं पता कितने महिलाएं कह सकती हैं कि उन्हें द रॉक को धमकाने का मौका मिला। लेकिन मैंने फिल्म में उन्हें खूब धमकाया। मेरा किरदार फिल्म में सभी के लिए बहुत बुरा रहा है। मैं दूसरी महिलाओं के बारे में नहीं जानती लेकिन मैं यह सोचती हूं कि आपको इंजॉय करना चाहिए जब किसी के लिए थोड़े बुरे बन सकते हैं फिर हंसते हुए प्रियंका ने कहा या किसी को नीचा दिखाते हैं। नीचा दिखाना भी मजेदार है। इस पर शो के होस्ट ने कहा, सच में? मैं नहीं जानता।
एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए क्लिक करें-
शो के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के अपने घर पर होली पार्टी की। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने लिखा मेरे घर में मौजूद व्हाइट आज रंगीन हो गया है। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा मैरी क्लेयर के साथ अपने फोटोशूट को लेकर चर्चा में आई थीं। मैरी क्लेयर के साथ इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा- मैं वो नहीं हूं जो प्यार को ढूंढता है। मेरी जिंदगी को अचानक होने वाली चीजों ने दिशा दी है।
अपने अमेरिकी टीवी शो क्वांटिको के जरिए प्रियंका पश्चिम में एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। अब एक्ट्रेस अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म बेवॉच की रिलीज की तैयारियां कर रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम विक्टोरिया लीड्स का है जो नकारात्मक रोल में है। इंटरव्यू में पीसी ने बताया कि अपनी जिंदगी में वो खुद निर्णय लेती हैं और उनके पैरेंट्स उन्हें काफी सपोर्ट करते हैं। उनके प्रोत्हसान के बारे में बात करते हुए देसी गर्ल ने कहा- मेरा अंदरूनी विश्वास मेरे पैरेंट्स से आता है। जो मुझे हमेशा बताते हैं कि वो दुनिया की सबसे बड़ी गलती कर सकती हैं। जैसे कि वो किसी को जान से मार सकती हैं और फिर भी उनके पास मदद के लिए आ सकती हैं और वो हर हाल में उसे ठीक करने की कोशिश करेंगे।



तैमूर अली खान को 'लिटल जॉन' कहने पर करीना कपूर ने कहा- "यह गलत जानकारी है"
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App