एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, इस दौरान प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें प्रियंका के चेहरे पर चोटें नजर आ रही हैं, जिनमें खून भी बहता नजर आ रहा है। ये तस्वीर देख एक्ट्रेस के फैंस परेशान हो गए हैं और उनसे सवाल कर रहे हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, “क्या आपका भी काम पर टफ-डे था?” तस्वीरों में प्रियंका के होंठ और नाक के पास खून लगा है और उनकी आंखों में आंसू हैं। फैंस उनसे पूछ रहे हैं कि क्या वो ठीक हैं?
बता दें कि प्रियंका इस वेब सीरीज में एक्शन सीन करती नजर आने वाली हैं। वो अपने शूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। इससे पहले भी उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं। जिनमें उनके चेहरे और माथे पर चोट थी। फैन के सवाल पर एक्ट्रेस ने बताया था कि उनके चेहरे की चोट फेक है, लेकिन उनकी आईब्रो पर सच में चोट लगी है।
ये वेब सीरीज काफी मजेदार होने वाली है, इसमें प्रियंका चोपड़ा एक जासूस का किरदार निभाती नजर आएंगी। वेब सीरीज की शूटिंग लंदन में हो रही है, जिसके लिए प्रियंका काफी समय से लंदन में ही हैं। इस वेब सीरीज में प्रियंका के विपरीत गेम्स ऑफ थ्रोन्स के एक्टर रिचर्ड मैडन और पेड्रो लिएंड्रो भी नजर आने वाले हैं। दर्शकों को बता दें कि ‘सिटाडेल’ अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी।
बता दें कि हाल ही में मां बनी प्रियंका चोपड़ा अपने काम पर लौट चुकी हैं। इस वेब सीरीज से पहले प्रियंका अपनी फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ के शूट में व्यस्त थीं। इसके अलावा वो फिल्म ‘मैट्रिक्स 4’, ‘इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ और ‘एंडिंग थिंग्स’ में भी जल्द दिखने वाली हैं। इतना ही नहीं प्रियंका लंबे समय के बाद बॉलीवुड में भी वापसी कर रही हैं। आलिया भट्ट और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘जी ले जरा’ में प्रियंका भी मुख्य किरदार में दिखेंगे।
काम के साथ-साथ प्रियंका मदरहुड भी एन्जॉय कर रही हैं। मदर्स डे पर एक्ट्रेस के पति निक जोनस ने बेटी के साथ अपनी और प्रियंका की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें प्रियंका बच्ची को अपनी गोद में लिए नजर आ रही थीं।