बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। सिनेमा लवर्स के बीच उनकी पुरानी मूवीज का जिक्र हमेशा चलता है। ओटटी पर भी उनकी फिल्मों पर लोग बेशुमार प्यार लुटाते हैं। शनिवार को प्रियंका के एक को-एक्टर का निधन हो गया। शाम को प्रियंका ने दिवंगत एक्टर संग फिल्म के सेट से अपनी तस्वीर शेयर कर उनके लिए भावुक नोट लिखा। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने दी सुनील थापा को श्रद्धांजलि

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सुनील थापा को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्टर के बारे में लिखा, ‘आप हमेशा ही मेरे कोच सर रहेंगे। जब मैंने अपने पिता को खो दिया था, तो उस समय आपने मुझे संभालने का काम किया। आपने मुझे हमेशा प्यार दिया और मुश्किल दिनों के दौरान मेरी मदद की। आपकी हंसी और गर्मजोशी के साथ गले लगाने की आदत हमेशा मेरी यादों में जिंदा रहेगी। आप बहुत कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह चले गए, लेकिन कभी भी भुलाए नहीं जा सकते हो। जब मैं टूटी हुई थी, उस समय अपनी दयालुता दिखाने के लिए आपका धन्यवाद। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।’

सुनील थापा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में दी। प्रियंका चोपड़ा के साथ उन्होंने साल 2014 की फिल्म मैरी कॉम में काम किया था। इस फिल्म में अपने किरदार की बदौलत थापा को अतर्राष्ट्रीय तौर पर पहचान मिली। बता दें कि मूवी में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के निभाए किरदार मैरी कॉम के कोच नरजीत सिंह की भूमिका निभाई थी। इस परफॉर्मेंस के बाद ही उन्हें नेपाल के बाहर पचहान मिली, और दुनियाभर में उनके काम को सराहा गया था।

यह भी पढ़ें: ‘भूत बंगला’ की नई रिलीज डेट आई सामने, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देंगे अक्षय कुमार

दिवंगत एक्टर सुनील थापा के बारे में चुनिंदा लोग जानते हैं कि उन्होंने 1970 के दशक के मध्य में मुबंई में एक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में एंट्री ली। इतना ही नहीं, हाल ही में वह द फैमिली मैन सीजन 3 में डेविड खुजौ की भूमिका में दिखाई दिए थे। बता दें कि इसमें उन्होंने नागालैंड में एक सम्मानित नेता और MCA प्रमुख का रोल निभाया था।