हर भारतीय शादीशुदा लड़की की तरह देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी करवा चौथ पर मेहंदी लगाई है। उन्होंने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की झलक फैंस के साथ शेयर की। इस बार प्रियंका की DIY मेहंदी डिजाइन खास रही, जिसमें उन्होंने अपने पति निक जोनस के नाम के साथ-साथ अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के लिए भी एक खास अंदाज में प्यार जाहिर किया।
एक्ट्रेस को अक्सर अपनी भारतीय परंपराओं को विदेश में सेलिब्रेट करते हुए देखा जाता है। प्रियंका चोपड़ा आज भी भारतीय परंपराओं और रीति-रिवाजों को पूरे दिल से निभाती हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने करवाचौथ सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज शेयर किए। इस बार एक्ट्रेस की मेहंदी इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने खुद लगाई है।
प्रियंका ने खुद लगाई अपने मेहंदी
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी मेहंदी के डिजाइन में पति निक जोनस और बेटी मालती के नाम के शुरुआती अक्षरों को शामिल किया, जिससे उनका यह डिजाइन और भी खास बन गया। तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘DIY.. पिया के नाम की।’ इसके साथ ही उन्होंने करवा चौथ मनाने वाले सभी लोगों को इस त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।
यह भी पढ़ें- रश्मिका से अंशुला तक, ये बॉलीवुड-टीवी एक्ट्रेसेज मना रही हैं अपना पहला करवाचौथ

प्रियंका का मेहंदी रंग के लिए देसी नुस्खा
एक और फोटो में एक्ट्रेस चांद का इंतजार करती दिखाई दे रही हैं। एक दूसरी तस्वीर में प्रियंका खुद अपने मेहंदी लगे हाथों पर चाशनी लगाती नजर आईं। उन्होंने इसके साथ लिखा, ‘सवाल यह है कि क्या चाशनी काम करेगी? (IYKYK)।’

दरअसल, ये एक देसी नुस्खा है जो कई औरतें अपनी मेहंदी के रंग को गाढ़ा करने के लिए अपनाती हैं। प्रियंका के इन जश्न की इन तस्वीरों से पता चलता है कि भारत से दूर रहने के बावजूद वह त्योहारों से जुड़ी अपनी परंपराओं और रीति-रिवाजों को आज भी पूरे एक्साइटमेंट के साथ निभाती हैं।
यह भी पढ़ें- करवाचौथ आते ही ट्रेंड करता है माधुरी का 27 साल पुराना गाना, यूट्यूब पर 124 मिलियन न्यूज, लोग बनाते हैं रील्स
प्रियंका चोपड़ा का करवाचौथ का किस्सा
साल 2025 में ‘द कपिल शर्मा शो’ में प्रियंका चोपड़ा ने करवा चौथ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया कि एक बार निक जोनस के कॉन्सर्ट के दौरान वे दोनों चांद निकलने का इंतजार करते रहे।

आसमान में बादल और बारिश होने के बावजूद, 60-70 हजार लोगों की मौजूदगी में शो चलता रहा। रात 10 बजे से 11 बजे तक इंतजार करने के बाद भी चांद नजर नहीं आया। तब निक उन्हें प्लेन में बादलों के ऊपर ले गए और फिर उन्होंने चांद देखने के बाद अपना व्रत खोला। प्रियंका का करवाचौथ से जुड़ा ये किस्सा काफी वायरल हुआ था।
