VIDEO: अनाथ आश्रम में बच्ची के साथ प्रियंका चोपड़ा ने किया डांस, मंगेतर निक जोनास ने शेयर किया वीडियो
Priyanka Chopra, Nick Jonas Dance Video: रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि 'देसी गर्ल' के 'विलाइती बाबू' निक जोनस ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पजामा पहना हुआ था। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने सगाई की पार्टी मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में दी थी

निक जोनास के साथ सगाई रचाने के बाद रविवार को प्रियंका मुंबई के सैंट कैथरीन अनाथ आश्रम पहुंची। प्रियंका और निक की दिव्यांग बच्चों के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच निक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में प्रियंका एक बच्ची के साथ अपनी फिल्म के हिट गाने पर डांस करती हुई देखी जा सकती हैं। इस वीडियो में प्रियंका, रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर के साथ आई फिल्म गुंडे के सॉन्ग ‘तूने मारी एंट्री’ पर डांस करती हुई दिखाई दे रही हैं। निक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए एक रोमैंटिक सा कैप्शन भी लिखा।
गौरतलब है कि प्रियंका और निक के रोका होने के बाद दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था। प्रियंका ने निक के साथ रोमैंटिक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- ‘मेरी आत्मा और दिल को चुराने वाले।’ कुछ समय के बाद निक ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा था- ‘फ्यूचर मिसेज जोनस मेरा दिल मेरा प्यार।’ रोका सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ने येलो कलर की ड्रेस पहनी हुई थी जबकि ‘देसी गर्ल’ के ‘विलाइती बाबू’ निक जोनास ने व्हाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ था। प्रियंका चोपड़ा ने सगाई की पार्टी मुंबई स्थित एक फाइव स्टार होटल में दी थी। इस पार्टी में मशहूर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी से लेकर बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे भी पहुंचे थे।
.@NickJonas instagram story
Adorable @priyankachopra pic.twitter.com/kpB3GpZBCD— Priyanka Chopra FC (@PcOurHeartbeat) August 19, 2018
गौरतलब है कि कई डिनर डेट्स के बाद निक जोनास, प्रियंका के साथ भारत आए थे। निक ने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से भी मुलाकात की थी। प्रियंका और निक एक दूसरे के करीब आते गए और हाल ही में प्रियंका के परिवार और निक की फैमिली ने आधिकारिक तौर पर मुलाकात की थी। पिछले साल मेट गाला के अवसर पर प्रियंका और निक एक साथ पहुंचे थे। प्रियंका और निक. दोनों ने ही उस दिन राल्फ लॉरेन के डिज़ाइनर कपड़े पहने थे, यही कारण था कि दोनों ने साथ में मेट गाला 2017 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद ही प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई थी।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App