फिल्ममेकर एसएस राजामौली पिछले काफी समय से अपनी आपने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा, साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन समेत कई सितारे नजर आने वाले हैं। यह फिल्म लगभग तीन सालों से बन रही है और बड़े पर्दे पर आने से पहले इसे एक और साल लगने की उम्मीद है।
मेकर्स अगले साल गर्मियों में इसे रिलीज कर सकते हैं। अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए बताया कि उन्होंने एसएस राजामौली की यह फिल्म साइन करने से पहले उनसे एक रिक्वेस्ट भी की थी। उनकी इस रिक्वेस्ट पर महेश बाबू ने भी अपना रिएक्शन दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने की थी रिक्वेस्ट
सिनेमा ब्लेंड से बात करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बताया, “तो, मैंने लगभग छह साल से कोई भारतीय फिल्म नहीं की है। फिर जब राजामौली ने मुझे कॉल किया और कहा कि क्या तुम्हें पता है यह फीमेल कैरेक्टर सच में बहुत कूल है? तुम्हें यह करना ही होगा। इस पर मैंने कहा कि मेरी एक रिक्वेस्ट है। क्या आप मुझसे डांस करवा सकते हैं, प्लीज? क्योंकि मैंने बहुत समय से डांस नहीं किया है।”
इसके आगे प्रियंका ने कहा, “हालांकि, मुझे इसके बारे में पूछना ही नहीं चाहिए था, क्योंकि फिल्म में डांस है। इस पर महेश बाबू ने कहा, “यह तुम्हारी वजह से है। तुम्हारी वजह से मुझे भी डांस करना पड़ेगा।”
फिल्म में डांस को लेकर महेश बाबू ने आगे कहा, “यह जबरदस्त है। मुझे लगता है कि हमने फिल्म के लिए एक गाना पहले ही शूट कर लिया। वह हमारे दिमाग में बार-बार बजता रहता है। प्रियंका इसे हर समय गाती रहती हैं। फिल्म में गाना इसलिए लिया गया, क्योंकि वह डांस करना चाहती थीं।”
एक्शन-एडवेंचर फिल्म है ‘वाराणसी’
‘वाराणसी’ एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो अप्रैल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म से अभिनेत्री का एक पोस्टर भी सामने आया था, जिसमें वह साड़ी पहने हाथ में बंदूक लिए नजर आई थीं। अब दोनों सितारों के फैंस उनकी इस मूवी का इंतजार कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix: इस साल नेटफ्लिक्स पर बड़ा धमाका, ‘इक्का’ से ‘हम हिंदुस्तानी’ तक रिलीज होंगी ये फिल्में और सीरीज
