अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में उन्होंने घोषणा की है कि उन्होंने और निक जोनास ने सरोगेसी के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक नोट शेयर करते हुए कहा बताया था कि ‘हमें ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है’।
उन्होंने आगे कहा ‘हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार के साथ रहना चाहते और परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद’।
इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बच्चे का स्वागत करने के लिए उनके फैन्स और सेलेब्स ने जमकर बधाई दी। अब इस खबर पर प्रियंका की कजिन मीरा चोपड़ा ने कमेंट किया है। मीरा ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि प्रियंका हमेशा सेबहुत सारे बच्चे चाहती थीं।
इस दौरान उन्होंने ये भी पुष्टि की कि प्रियंका चोपड़ा ने एक बेटी का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि वो प्रियंका जीवन के इस नए चैप्टर के लिए बहुत खुश हैं और वो अपनी बच्ची के लिए सुपर मॉम बनने जा रही हैं।
बता दें कि, प्रियंका और निक का ये पहला बच्चा है। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी। इससे पहले साल 2021 में ओपरा विनफ्रे के साथ एक इंटरव्यू में प्रियंका से निक के साथ फैमिली शुरू करने के बारे में पूछा गया था। जिसका जवाब दते हुए उन्होंने कहा था ‘आप जानते हैं, आप भगवान को हंसाना चाहते हैं और उन्हें अपनी योजनाएं बताना चाहते हैं और मैं वो नहीं हूं जो उन योजनाओं को बनाती हूं लेकिन हां बिल्कुल, जब भी ये सही समय होता है, तो ये कुछ ऐसा होता है जिसे हम निश्चित रूप से चाहते हैं’।
गौरतलब है प्रियंका चोपड़ा को आखिरी बार ‘द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स’ में सपोर्टिंग रोल में देखा गया था। वो जल्द ही ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में दिखाई देंगी, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है जिसे उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड में फिल्माया था। साथ ही अमेजन के ‘सिटाडेल’ में नजर आने वाली हैं, जो एंथनी रूसो द्वारा निर्मित जासूसी सीरीज है।