राजपाल यादव चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। फिल्मों में वह अपने शानदार काम के लिए जाने जाते हैं। 5 करोड़ का लोन वापिस ना करने के मामले में एक्टर को हाल ही में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा। फिलहाल तक उन्हें कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है, बल्कि अपना वादा पूरा ना करने की वजह से उन्हें कोर्ट से फटकार मिली। राजपाल की मदद करने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे आगे आए हैं। इसमें सलमान खान और अजय देवगन जैसे सितारों का नाम शामिल हैं।
इस बीच फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की जेल सजा पर प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि राजपाल ने प्रियदर्शन के साथ भागम भाग, चुप चुप के, दे दना दन जैसी यादगार फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं कि प्रियदर्शन का बयान सबसे ज्यादा चर्चा का हिस्सा क्यों बन रहा है। प्रियदर्शन के बारे में बता दें कि इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म भूत बंगला को लेकर बिजी चल रहे हैं।
मिडडे को दिए एक हालिया इंटरव्यू में प्रियदर्शन ने राजपाल यादव की जेल सजा और चेक बाउंस मामले पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, ‘मैंने राजपाल को पहली बार ‘जंगल’ फिल्म में देखा था और उनकी एक्टिंग से इंप्रेस हुआ था। उनके साथ मेरी पहली फिल्म ‘मलामाल वीकली’ थी, और इसके बाद उन्होंने मेरी लगभगभ सभी फिल्मों में काम किया। मैंने अपनी अपकमिंग फिल्म के मेकर्स को भी कहा कि राजपाल को उनकी स्थिति को देखते हुए फीस से ज्यादा पैसे दिए जाए। हम सभी उन्हें बचाना चाहते हैं। निर्माता मेरी बात मान गए। राजपाल मेरी मूवी में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: बेटे काजू की वैक्सीन से भावुक हुई भारती सिंह, रोते-रोते शेयर किया वीडियो
फिल्ममेकर ने आगे कहा, ‘मुझे उसकी समस्या के बारे में पहले से ही पता था। इस वजह से मैं हर मवी में राजपाल को जरूर साइन करता हूं। मैंने उसे कई विज्ञापन मूवीज में भी काम दिया है। बेचारे ने अपनी कम पढ़ाई की वजह से एक बड़ी गलती कर दी। राजपाल यादव एक नेक इंसान हैं।
