प्रणित मोरे काफी समय से अपने शो में हुई ‘370 रुपये की बिरयानी’ विवाद के लिए काफी सुर्खियों में हैं। बढ़ते विवाद के कारण अब पहली बार प्रणित मोरे ने सामने आकर अपनी बात को रखा है। इससे पहले भी कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा करते हुए माफी मांगी थी। अब वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी गलती मानते हुए अपनी सभी बातों को फैंस के साथ साझा किया है। प्रणित मोरे ने अपनी गलती मानते हुए कहा है कि उन्हें उस लड़के को उस टिप्पणी के दौरान रोकना चाहिए था। चलिए बताते है पूरी खबर

यह भी पढ़ें- ‘डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट’ पर घटिया टिप्पणी, प्रणित मोरे का पुराना वीडियो वायरल, लेकिन तब कोई विवाद क्यों नहीं हुआ?

विवाद के बीच प्रणित मोरे का पहला वीडियो

प्रणित मोरे का इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है। खबरें थी कि बढ़ते विवाद के चलते कॉमेडियन ने अपने इंस्टाग्राम को डिएक्टिवेट कर दिया था लेकिन अब इस वीडियो को जारी करते हुए प्रणित ने बताया कि उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया था। प्रणित मोरे ने माफी मांगते हुए कहा, ‘मुझे काफी समय से ये वीडियो बनाना था लेकिन मेरा अकाउंट सस्पेंड हो गया था। आपने मेरे शो का वीडियो देखा होगा, जिसके मुझे काफी हेट मिल रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि मैं इस नफरत के लायक भी हूं। उस लड़के ने काफी भद्दी बातें की, सब उस पर हंस रहे थे तो मैं भी साथ में उसका साथ देने लगा। मुझसे जजमेंट में कमी हो गई। ये मेरी काफी बड़ी गलती थी।’

‘ये मेरे लिए सबक था’, प्रणित मोरे का बयान

‘मैं चाहता तो मैं उसे वहीं रोक सकता था, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उसे एक प्लेटफॉर्म दिया जिसकी वजह से ये सब इतना बढ़ गया। जिनको भी इस वजह से बुरा लगा है मैं उनसे माफी मांगना चाहता हूं। मेरे खिलाफ जितनी भी लीगल चीजें हो रहीं हैं, मैं उनमें प्रशासन के साथ कॉओपरेशन कर रहा हूं। आप सबसे एक विनती है कि मुझे बस एक चांस दो। मैं अपने ऊपर काम करुंगा। मैं अच्छा इंसान बनकर दिखाउंगा। ये मेरे लिए एक सबक था। मैं अपने कंटेंट पर काम करुंगा जो आपको भविष्य में जरूर दिखाई देगा।’ कॉमेडियन ने बोला।

यह भी पढ़ें- जब सलमान खान ने दी थी प्रणित मोरे को ‘घटिया’ कॉमेडी के लिए चेतावनी, नेशनल टीवी पर फटकारने का वीडियो वायरल

₹370 बिरयानी विवाद से शुरू हुआ बवाल

कॉमेडियन प्रणित मोरे के स्टैंड अप शो में एक दर्शक युवक ने अपना एक किस्सा शेयर किया था जिसमें उसने बताया था कि वो एक लड़की से मिला, उनकी बातचीत हुई, वो डेट पर गए जहां उन्होंने 370 रुपये की बिरयानी खाई। बिल उस युवक ने चुकाया। उसके बाद वो लड़की अपने घर जाना चाहती थी लेकिन उस शख्स को लगा कि उसके साथ धोखा हुआ है।

उसे वो पैसे वसूल करने थे। उस लड़के के पैसे वसूलने की बात का संदर्भ उस लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने का था। इस बात पर सब लोग हंसते है और प्रणित मोरे भी उस पर अपना रिएक्शन देते हुए इसे पीक गुरुग्राम कंटेंट बताते है। बजाए उस लड़के को रोकने के प्रणित मोरे उसकी बात में साथ देने लगते हैं।

इसी वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर ये कंट्रोवर्सी ने तूल पकड़ा और मामला इतना बढ़ गया कि महाराष्ट्र साइबर क्राइम पुलिस और महिला आयोग ने प्रणित मोरे के खिलाफ एक्शन लिया है।