भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से किए जाने पर शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड सोशल मीडिया पर तेजी से छा गया है। अब एक्टर प्रकाश राज ने भी इसका समर्थन किया है। साथ ही पीएम मोदी और मेलोनी के मेलोडी वाले वीडियो पर भी चुटकी ली है।
रोशन नाम ने मेलोडी वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है, “रुपया 97 पर, पूरे भारत में भीषण गर्मी, अखबारों का रिसाव, गंभीर बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं।”
इसी पोस्ट को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मेलोडी न भोज्यम” इसके साथ प्रकाश राज ने हमेशा की तरह लिखा #Justasking, इस पोस्ट पर तमाम लोगों ने रिएक्शन दिया है।
कॉकरोच जनता पार्टी को कर रहे सपोर्ट
सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के तमाम अकाउंट्स बन चुके हैं। प्रकाश राज ने भी इस नाम की एक पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट की तस्वीर शेयर की है। जिसमें ये दिखाया है कि उनके इंस्टाग्राम पर 8.8 मिलियन फॉलोवर्स हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: ‘इसी तरह देशहित में लगे रहिए सर’, पीएम मोदी-जॉर्जिया मेलोनी के वीडियो पर नेहा सिंह राठौर ने कसा तंज
इसे शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा, “मुकाबला शुरू… जनता पार्टी बनाम कट्टरपंथी जनता पार्टी। #JustAsking” उनकी इस पोस्ट पर तमाम लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। डियर मैन नाम के एक यूजर ने इस पार्टी का समर्थन करने वाले ध्रुव राठी समेत तीन लोगों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये लोग विदेश में बैठकर भारत के युवाओं को विद्रोह करते हुए सड़क तक लाना चाहते हैं।
यह भी पढ़ें: Viral Video: ‘मेलोडी खाओ खुद जान…’ , सोनाक्षी सिंहा और ज़हीर इकबाल ने फॉलो किया ‘मेलोडी’ ट्रेंड
नेहा सिंह राठौर ने भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा है। साथ ही पीएम मोदी और मेलोनी के वीडियो पर भी कटाक्ष किया है। पूरा पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
