अभिनेता प्रकाश राज ने दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर रिएक्शन देते हुए मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार ने पूरी दिल्ली को जंतर मंतर बना दिया।
10 अक्टूबर को हुए दिल्ली में प्रदर्शन के लिए सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाते हुए एक्टर का कहना था कि सरकार अपनी कुर्सी बचाने के लिए ये कर रही हैं। सीजेपी प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एक्शन लेते हुए प्रदर्शन कर रहे 4000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया।
इनमें विपक्षी दलों के नेता भी शामिल थे। हिरासत में लिए गए लोगों में सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और उनकी पार्टी के प्रमुख लोगों के साथ-साथ यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल थे।
प्रकाश राज ने कसा मोदी सरकार पर तंज
प्रकाश राज शुरू से ही कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थक रहे हैं। उन्होंने यहां अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो में सरकार पर निशाना साधा और कहा, ‘हाय फ्रैंड्स, क्या हाल है, चेन्नई में मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद दिल्ली में दोबारा मेट्रो चालू कर दी। क्या हुआ, कल आपने बच्चों के आने का इंतजार भी नहीं किया। सीधा प्लेन में घुस गए आप अपनी फौज के साथ। मैंने सुना कि आपने ध्रुव राठी को हिरासत में नहीं लिया बल्कि किडनैप किया और अब छोड़ा।’
यह भी पढ़ें- ‘2 डरपोक, 40 हजार गुलाम…’, अनुराग कश्यप ने वोट चोरी प्रोटेस्ट और मोदी सरकार पर कसा तंज
‘हजारों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया औऱ छोड़ा गया। लोग हंस रहे हैं। जंतर-मंतर को बचाते-बचाते पूरी दिल्ली को जंतर मंतर बना दिया। लगे रहो, रुकना मत, तब तक मत रुकना, जब तक पूरा देश जंतर-मंतर ना हो जाए। घर-घर मोदी नहीं घर-घर जंतर मंतर का नारे लगेंगे, तब तक मत रुकना।’
प्रकाश राज ने कहा- ‘किसे बचा रहे हैं आप’
उन्होंने आगे कहा, ‘आखिर ये बच्चे क्या पूछ रहे हैं। चुनाव आयोग के ज्ञानेश कुमार हमारे वोट के अधिकार को छीन रहा है। आप और आपकी फौज उसे बचाने में लगी हुई है। मेरे दोस्त, क्या आप अपनी कुर्सी बचाने की कोशिश कर रहे हैं। ये जो सच है ना, देश-विदेश सब समझ रहे हैं। लगे रहो आप अपने काम पर लगे रहो। हम अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे।’
यह भी पढ़ें- ‘बांग्लादेश और नेपाल बनाने की तैयारी’, मनोज मुंतशिर ने ध्रुव राठी पर साधा निशाना, बोले- युवाओं के दम पर खेल…
एक्टर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में भी लिखा- किसे बचा रहे हो, ज्ञानेश को या अपनी कुर्सी को। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक्टर के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हां और उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
