बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के मशहूर अभिनेता प्रदीप रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है। अभिनेता लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रदीप रावत को आमिर खान की फिल्म ‘लगान’ में देवा और ‘गजनी’ में खलनायक के किरदार के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। हालांकि, फिल्मों में पहचान बनाने से पहले वह बी.आर. चोपड़ा की लोकप्रिय पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो चुके थे।

उनके निधन की जानकारी अभिनेता और ‘लगान’ में उनके को-स्टार रहे यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रदीप रावत को याद करते हुए लिखा, “हमारा गजनी, लगान का देवा प्रदीप रावत अब नहीं रहा। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

प्रदीप रावत ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी अपनी अदाकारी का दम दिखाया था। अपने दमदार अभिनय और खास तौर पर निगेटिव किरदारों के लिए उन्हें दर्शकों के बीच अलग पहचान मिली।

‘महाभारत’ के अश्वत्थामा से लेकर ‘लगान’ के देवा और ‘गजनी’ के खलनायक तक, प्रदीप रावत ने अपने लंबे करियर में कई यादगार किरदार निभाए। उनके निधन से सिनेमा जगत ने एक बेहतरीन अभिनेता खो दिया

यह भी पढ़ें: ‘रामायण’ की इस एक्ट्रेस का हुआ था दर्दनाक अंत, घर में घुसकर बदमाशों ने की थी बेरहमी से हत्या

रामानंद सागर की सुपरहिट टीवी सीरीज ‘रामायण’ में माता सीता की मां सुनैना का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री उर्मिला भट्ट की हत्या भी ऐसी ही एक रहस्यमयी घटना है, जिसका सच आज तक सामने नहीं आ सका। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।