ओटीटी लवर्स के बीच उन फिल्मों का जिक्र भी खूब चलता है, जिन्हें बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। ओटीटी के दर्शक ऐसी मूवीज को एक मौका देते हैं, और आमतौर पर लोगों को पिक्चर पसंद आती है। ऐसा ही कुछ साउथ सुपरस्टार की हालिया रिलीज फिल्म के साथ हुआ है, जो 2026 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। खास बात है कि जबरदस्त चर्चा के बीच रिलीज हुई इस मूवी को सिनेमाघरों में सफलता नहीं मिल पाई थी, लेकिन अब ओटीटी पर दस्तक देने के बाद मूवी की किस्मत बदल चुकी है।

यहां हम 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म का जिक्र कर रहे हैं, जो इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक रही है। फिल्म को दर्शकों की भारी कमी का सामना करना पड़ा, और इसके चलते फिल्म को थिएटर रिलीज के एक महीने के अंदर ही ओटीटी पर उतार दिया गया। इस फिल्म में बॉलीवुड के भी कई दिग्गज सितारे नजर आए, लेकिन बड़ी कास्ट और हिट सितारों का स्टारडम भी इस फिल्म को हिट नहीं बना सका।

ओटीटी की टॉपर बनी ये फिल्म

अगर आप अभी तक अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यह साउथ सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म द राजा साहब है। इस फिल्म को शुरुआती दिनों में ही दर्शकों की कमी का सामना करना पड़ा था। 6 फरवरी 2026 को फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक दी, और पहले दिन से ही ओटीटी लवर्स के बीच फिल्म को लेकर क्रेज देखने को मिला। संभावना के मुताबिक ही फिल्म ने ओटीटी पर आते ही बड़ा धमाका कर दिखाया।

यह भी पढ़ें: सनी देओल की इन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर नहीं मिली सफलता, मजबूत कहानी के बाद भी नहीं मचा पाई धमाल

द राजा साहब के मेकर्स ने फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर बड़ा दाव खेला। दरअसल, मूवी को एक्सटेंड सीन्स के साथ ओटीटी पर उतारा गया। शायद यही कारण रहा कि फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। अब दर्शक घर पर बैठकर फिल्म के उन सीन्स का लुत्फ उठा रहे हैं, जिन्हें सिनेमाघरों में नहीं दिखाया गया था। खास बात है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर यह मूवी अब ट्रेंड कर रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर मिली असफलता के बाद मूवी को ओटीटी पर हिट का टैग हासिल होने वाला है।