साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्मों का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। साल 2026 की शुरुआत में एक्टर ने बड़े पर्दे पर द राजा साहब के साथ दस्तक दी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में फिल्म को प्रभास के स्टारडम का फायदा मिलता नजर नहीं आया। टिकट खिड़की पर फिल्म को दर्शकों की भारी कमी का सामना करना पड़ा, और यही कारण रहा कि करीब एक महीने बाद फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतार दिया गया। आइए जानते हैं कि इसका लुत्फ किस प्लेटफॉर्म पर उठाया जा सकता है, और ओटीटी वर्जन की खास बात क्या है।
प्रभास की हालिया रिलीज फिल्म एक महीने के अंदर ही फुस्स हो गई। बिग स्टारर फिल्म के साथ ऐसा होना कोई अच्छी बात नहीं है। आमतौर पर सुपरस्टार की ज्यादातर फिल्मों को सफलता मिलती है, लेकिन द राजा साहब के साथ प्रभास कोई बड़ा रिकॉर्ड बनाने में असफल साबित हुए। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से महत्वपूर्ण वजह फिल्म की कहानी, एक्टिंग और रनटाइम को भी बताया जा सकता है। खैर, अब देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ओटीटी पर कोई बड़ा धमाल मचा पाती है या नहीं।
एक्सटेंड किए सीन्स के साथ ओटीटी पर आई फिल्म
सिनेमाघरों में मिली असफलता के बाद द राजा साहब की ओटीटी रिलीज को लेकर मेकर्स ने बड़ा दाव खेला। एक्सटेंड किए गए सीन्स के साथ मूवी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर शुक्रवार यानी 6 फरवरी 2026 को रिलीज किया गया। अब दर्शक घर पर बैठकर फिल्म के उन सीन्स का लुत्फ उठा पाएंगे, जिन्हें बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया गया था।
यह भी पढ़ें: पहली फिल्म ने नहीं दिया साथ, OTT ने बनाया सुपरस्टार; इन मूवीज में एक्टर ने निभाए यादगार किरदार
प्रभास की मच अवेटेड फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हो गई। खास बात है कि कियारा आडवाणी, संजय दत्त, बोमन ईरानी और मालविका मोहन जैसे सितारों की मौजूदगी का कोई बड़ा फायदा फिल्म को मिलता नजर नहीं आया। हालांकि, यह बात सच है कि रिलीज से पहले मूवी को लेकर काफी ज्यादा बज देखने को मिला। संभावना है कि इस फिल्म का नाम भी ओटीटी पर धमाल मचाने वाली मूवीज की लिस्ट में शामिल हो सकता है।
