रियलिटी शो ‘लॉक अप’ में नजर आने के बाद पूनम पांडे की छवी काफी ज्यादा बदल गई है और इसके साथ ही उनकी फैन फॉलोइंग भी बढ़ रही है। हाल ही में पूनम पांडे वृंदावन पहुंचीं, जिससे ये भी पता चलता है कि वो आध्यात्म की राह पर निकल पड़ी हैं। उन्होंने प्रेमानंद महाराज से भी मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

पूनम ने प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आयोजित सत्संग में शामिल हुईं। पूनम ने भक्ति, आंतरिक परिवर्तन और शांति पर आधारित अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के गहन प्रभाव के बारे में बताया। स्पॉटीफाई में छपी खबर के अनुसार प्रेमानंद महाराज की शिक्षा और उनसे जुड़ाव पर विचार करते हुए पूनम ने कहा, “मैं हमेशा अपनी मां के साथ प्रेमानंद महाराज जी का सत्संग देखती आई हूं। उनके वचन सुनने से हमारे घर में शांति और स्पष्टता का भाव आता है। लेकिन वृंदावन में उनसे मिलना सचमुच किसी दिव्य अनुभव में प्रवेश करने जैसा था।”

ये मुलाकात और भी व्यक्तिगत हो गई जब महाराज जी की सभा के दौरान उनका एक प्रश्न चुना गया। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से वे उस दिन उत्तर नहीं दे सके। फिर भी, पूनम के लिए यह अनुभव अपने आप में खास रहा। “उनकी सभा के दौरान मेरा एक प्रश्न चुना गया था। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से वे उत्तर नहीं दे सके। लेकिन मुझे निराशा नहीं हुई।”

यह भी पढ़ें: पर्सनल जेट से आलीशान घर तक; जानें रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा में कौन है ज्यादा अमीर

यह भी पढ़ें: सीने में दर्द के बाद संजय लीला भंसाली के अस्पताल में भर्ती होने की खबर गलत, टीम ने कहा- रूटीन चेकअप

वृंदावन के आध्यात्मिक वातावरण पर विचार करते हुए उन्होंने आगे कहा, “वृंदावन में एक ऐसी ऊर्जा है जिसे नजरअंदाज करना असंभव है। वहां आप लोगों को नमस्ते कहकर अभिवादन नहीं करते। आप ‘राधे राधे’ कहते हैं, और इसका एक बिल्कुल अलग ही प्रभाव होता है। वातावरण पवित्र लगता है, और समय धीमा हो जाता है।” रियलिटी शो स्टार ने यह भी बताया कि वह अप्रैल में अपनी मां के साथ दोबारा वृंदावन जाने की प्लानिंग कर रही हैं।