पीयूष मिश्रा ने अपनी किताब ‘तुम्हारी औकात क्या है, पीयूष मिश्रा’ में अपनी शादी और गलतियों के बारे में खुलकर लिखा था। अब उन्होंने आसान शब्दों में अपनी जिंदगी और रिश्ते के बारे में बताया है।
पीयूष मिश्रा बोले- अब मैं अच्छा पति हूं, पहले नहीं था
पीयूष मिश्रा ने माना कि शादी के शुरुआती सालों में वो जिम्मेदार नहीं थे। उनके मुताबिक, 20 की उम्र का प्यार अलग होता है, लेकिन 35 के बाद वही इंसान अहम हो जाता है जो आपके साथ बूढ़ा होना चाहता है।
पत्नी मानने में ही 10-15 साल लग गए
उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी शादी को स्वीकार करने में 10–15 साल लग गए। पीयूष मिश्रा ने कहा, “उससे पहले वो बस एक औरत थी जो मेरे बच्चों की मां थी… मैं भावनात्मक रूप से बिल्कुल खाली था।”
यह भी पढ़ें: राघव चड्ढा ने पार्टी में डिमोशन के बाद उठाए पुराने संसदीय मुद्दे तो प्रियंका चोपड़ा ने दिया साथ, वीडियो पर किया कमेंट
विपश्यना से आया बदलाव
पीयूष मिश्रा ने ये भी बताया कि उनके जीवन में विपश्यना से बहुत बदलाव आया, इससे वह संवेदनशील हो गए। उन्होंने दूसरों के दर्द को समझना सीखा और खुद में बदलाव महसूस किया।
पत्नी ने क्यों नहीं छोड़ा साथ?
अपनी पत्नी प्रिया नारायण के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने प्यार और प्रतिबद्धता की वजह से रिश्ता नहीं छोड़ा। “उन्होंने कहा था- कुछ भी करो, मैं तुम्हें छोड़ूंगी नहीं।”
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 17: दुनियाभर में छाई ‘धुरंधर 2’, भारत के साथ-साथ वर्ल्डवाइड कमाये 1,564 करोड़
धोखे के बाद सच का सामना
पीयूष मिश्रा ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने एक्स्ट्रा-मैरिटल रिलेशनशिप्स के बारे में अपनी पत्नी को खुद बताया। “हम दोनों रोए, गले मिले… उसके बाद सब हल्का लगने लगा। कई सालों बाद दोनों ने खुलकर अपनी गलतियों को स्वीकार किया। शुरुआत में झटका लगा, लेकिन इसके बाद रिश्ता और मजबूत हो गया। जब छिपाने के लिए कुछ नहीं बचा, तब हम आगे बढ़ पाए।”
पीयूष मिश्रा ने अपनी शराब की लत और औरतों को अशलील कॉल करने को लेकर भी खुलासा किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
