आजमगढ़ के उपचुनाव में भाजपा के दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव मात देते हुए जीत हासिल की है। निरहुआ को कुल 3,12,768 वोट मिले, जबकि धर्मेंद्र यादव को 3,04089 वोट मिले। भाजपा के निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को पूरे 8679 मतों से हरा दिया है। जिसके बाद से वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।
निरहुआ जीत के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंचे। जिसकी तस्वीर उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। तस्वीर पर यूजर्स तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।
निरहुआ ने दो तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,”माननीय मुख्यमंत्री पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ जी का आजमगढ़ की देवतुल्य जनता व कार्यकर्ताओं की ओर से आभार व्यक्त कर उनका दिव्य आशीर्वाद प्राप्त किया।” इस ट्वीट पर तमाम लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। वहीं कई लोग आम्रपाली को लेकर कमेंट कर रहे हैं। राहुल नाम के यूजर ने लिखा,”लगता है अगला नंबर आम्रपाली दुबे का है। वो भी आएगी बीजेपी में और पक्का जीतेगी।”
रंजीत राव ने लिखा,”कहा गया है कि हर कामयाब इंसान के पीछे किसी न किसी महिला का योगदान होता है। वैसे ही निरहुआ की कामयाबी के पीछे अमरपाली दुबे का योगदान है तो ऑफिशियल घोषणा क्यों नहीं कर देते हैं निरहुआ भाई?” यादव सुनील ने लिखा, ”भैया भाभी को साथ देखकर दिल बहुत खुश हो गया।”
आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के रिलेशनशिप को लेकर बीते कई दिनों से खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव के दौरान हर दम आम्रपाली निरहुआ के साथ बनी रहीं। दोनों ने एक साथ दर्जनों फिल्में की हैं और दर्शकों को इनकी जोड़ी ब्लॉकबस्टर लगती है। इसी बीच दोनों के अफेयर को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।
मां के साथ किए माता के दर्शन: निरहुआ जीत के बाद अपनी मां को लेकर मां काली के दर्शन करन पहुंचे। इसकी तस्वीरे निरहुआ ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा,”आजमगढ़ के लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद आज सपरिवार मां काली के मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां काली से आजमगढ़ की देवतुल्य जनता द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरने की शक्ति मांगी।”