राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर तेलुगु फिल्म ‘पेड्डी’ 4 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म 9 जुलाई ओटीटी पर रिलीज हो गई है।

बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म को थिएटर में दर्शकों और समीक्षकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। हालांकि ये फिल्म रिलीज के बाद विवादों में भी आ गई थी। इसके कुछ सीन पर जाह्नवी कपूर के किरदार को ‘ऑब्जेक्टिफाई’ करने के आरोप लगे थे। विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने सफाई देते हुए माफी भी मांगी थी।

ओटीटी के इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘पेड्डी’

करीब एक महीने थिएटर में चलने के बाद अब ‘पेड्डी’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। ओटीटी पर ये फिल्म तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में उपलब्ध है। मगर हिंदी बेल्ट के दर्शकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। हालांकि मेकर्स ने ये कहा है कि इसका हिंदी वर्जन भी जल्द रिलीज होगा।

यह भी पढ़ें: Peddi Review: एक्शन, इमोशन और प्रेरणा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है ‘पेद्दी’, राम चरण ने छोड़ी गहरी छाप

X पर मिले-जुले रिएक्शन

अब तक फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। थिएटर की तरह ही ओटीटी पर भी इसे मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कई लोगों ने राम चरण की दमदार एक्टिंग की तारीफ की है। वहीं कुछ को फिल्म में एआर रहमान के बैकग्राउंड स्कोर पसंद आ रहा है। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें फिल्म की कहानी कमजोर लग रही है।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपना थिएट्रिकल सफर ऐतिहासिक कमाई के साथ पूरा किया। फिल्म ने वैश्विक स्तर पर करीब 340.53 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। वहीं, इंडस्ट्री के कुछ अनुमान और प्रमोशनल ट्रैकिंग के मुताबिक फिल्म की अंतिम कमाई 366 करोड़ रुपये से भी अधिक रही। ‘पेड्डी’ साल 2026 की दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

यह भी पढ़ें: फिल्मों को कैसे मिलते हैं U, UA और A सर्टिफिकेट? CBFC सदस्य ने समझाया पूरा सिस्टम

‘पेड्डी’ की स्टारकास्ट और क्रू

पेड्डी’ का निर्देशन और कहानी बुच्ची बाबू सना ने लिखी है। फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने किया है, जबकि ईशान सक्सेना इसके सह-निर्माता हैं। यह फिल्म वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले बनी है और मैत्री मूवी मेकर्स तथा सुकुमार राइटिंग्स ने इसे प्रस्तुत किया है। फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि इसकी शानदार सिनेमैटोग्राफी आर. रत्नवेलु ने की है।